World Tuberculosis Day 2020: जानें टी.बी के लक्षण, समय रहते कराएं इलाज

World Tuberculosis Day 2020: विश्वभर में आज यानि 24 मार्च को वर्ल्ड ट्यूबरकुल डे मनाया जा रहा है। यह एक जानलेवा बीमारी है, जो छूने से फैलती है। इसे बोलचाल में टी.बी कहते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 24, 2020 10:59 AM IST

World Tuberculosis Day 2020: विश्वभर में आज यानि 24 मार्च को वर्ल्ड ट्यूबरकुल डे मनाया जा रहा है। यह एक जानलेवा बीमारी है, जो छूने से फैलती है। इसे बोलचाल में टी.बी (Tuberculosis ) कहते हैं। इसके अलावा इसे तपेदिक, क्षय रोग और यक्ष्मा के नाम से भी जानते हैं। इस (World Tuberculosis Day 2020) दिवस को मनाने का उद्देश्य इस बीमारी को वैश्विक स्तर पर खत्म करने का है।  साथ ही लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक फैलाना है।

टीबी या क्षय रोग एक ऐसी बीमारी है, जिसे शुरुआत में ही इलाज किया जाना बहुत ही जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो यह गंभीर रूप धारण कर सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दुनिया की 27 फीसदी हैं। भारत में यह बीमारी एक गंभीर समस्या है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में  प्रत्येक तीन मिनट के अंदर दो भारतीय की जान टीबी की वजह से जाती है। इस हिबास से हर दिन करीब 1000 लोगों की जान टीबी की वजह से जाती है।

टीबी के लक्षण (symptoms of Tuberculosis)

  • 3 सप्ताह तक लगातार खांसी आना
  • खांसी के दौरान कफ में खून आना
  • सांस फूलना
  • छाती में दर्द होना
  • वजन लगातर घटना
  • अधिक थकान महसूस होना
  • बुखार आना और ठंड लगना
  • रात के समय पसीना आना

कैसे फैलता है टीबी

टीबी के बैक्टीरिया सांस के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंचता है। इस वजह से माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु पनपते हैं।  किसी टीबी के मरीज के बात करने,  खांसने, छींकने या फिर थूकने के समय बलगम और थूक के बहुत छोटे-छोटे कण हवा में फैल जाती है। ये बैक्टीरिया काफी समय तक हवा में रहते हैं, जो लोगों के सांसों में जाकर उन्हें बीमार करते हैं। इस संक्रमण से फेफड़ों में छोटे-छोटे घाव बन जाते हैं। इसकी पहचान एक्स-रे से की जा सकती है।

टीबी से बचने के लिए लें सही डायट

टीबी (Tuberculosis) के मरीज़ों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डायट महत्वपूर्ण है। क्योंकि, इस बीमारी में कुपोषण की संभावना बहुत अधिक होती है। हेल्दी और पौष्टिक डायट की मदद से ना केवल मरीज़ों का इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनता है। बल्कि, इससे तेज़ी से होने वाले वेट लॉस और कमज़ोरी से भी बचा जा सकता है। टीबी के लक्षणों को कम करने के लिए इन डायट टिप्स को फॉलो करने से मदद होती है।

World Tuberculosis Day 2020:ट्यूबरक्लोसिस के लक्षणों को कम करती है सही डायट, जानें टीबी मरीज़ों को कैसी डायट लेनी चाहिए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source