World Thyroid Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व थायराइड दिवस? थायराइड ग्लैंड से जुड़ी इस बीमारी के लक्षण और उपाय

थायराइड ग्लैंड की भूमिका शरीर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, यह कई प्रकार के हार्मोन्स का निर्माण करता है। ये हार्मोन्स शरीर के मेटाबॉलिज्म, श्वसन क्रिया, हार्ट बीट और बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल करते हैं।  इसका मतलब है कि अगर थायराइड ग्लैंड के कार्य में गड़बड़ी आ जाए तो, पूरे शरीर की कार्य प्रणालियां प्रभावित हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 25, 2020 9:32 PM IST

World Thyroid Day 2020: थायराइड ग्लैंड (Thyroid Gland) के स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए  हर वर्ष विश्व थायराइड दिवस (World Thyroid Day 2020) मनाया जाता है। थायराइड ग्लैंड गले के सामने के हिस्से में स्थित होता है। यह शरीर के प्रमुख एंडोक्राइन ग्लैंड में से एक है। इस ग्लैंड की भूमिका शरीर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, यह कई प्रकार के हार्मोन्स का निर्माण करता है। ये हार्मोन्स शरीर के मेटाबॉलिज्म, श्वसन क्रिया, हार्ट बीट और बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल करते हैं।  इसका मतलब है कि अगर थायराइड ग्लैंड के कार्य में गड़बड़ी आ जाए तो, पूरे शरीर की कार्य प्रणालियां प्रभावित हो सकती हैं। (World Thyroid Day 2020 in hindi)

थायराइड ग्लैंड में गड़बड़ी होने से क्या होता है? (Thyroid Disease Symptoms):

  • बहुत अधिक थकान महसूस होना
  • एंक्जायटी, असुविधा या बेचैनी
  • भूख बढ़ना पर वजन में गिरावट
  • स्लीपिंग डिसॉर्डर
  • हेयर फॉल
  • हार्ट बीट का अनियमित होना
  • हाथ कम्पकपाना
  • बहुत अधिक पसीना आना
  • अनियमित पीरियड्स

कैसे रख सकते हैं थायराइड ग्लैंड का ध्यान? (Tips for Healthy Thyroid ):

कुछ साधारण बातो का ध्यान रखते हुए आप अपनी थायराइड ग्लैंड को सही तरीके से काम करने में मदद करती है।

तनाव कंट्रोल करें

स्ट्रेस या तनाव एड्रेनाइल ग्लैंड और थायराइड ग्लैंड (Thyroid Gland) को प्रभावित करता है। इसीलिए, थायराइड ग्लैंड को सही तरीके से काम करने के लिए आप तनाव को कंट्रोल करने की कोशिश करें। इसके लिए पर्याप्त नींद लें, ध्यान यानि मेडिटेशन का अभ्यास करें, एक्सरसाइज़ करें और शारीरिक तनाव को कम करने की कोशिश केरं।

प्रोबायोटिक्स का सेवन

अपनी डायट में प्रोबायोटिक्स (Probiotics) को शामिल करें। इससे, पेट की समस्याएं कम होंगी और शारीरिक स्ट्रेस को भी कम करने में मदद होगी। भारत में हेल्दी प्रोबायोटिक्स के लिए दही, छाछ, पनीर और खिमची जैसी चीज़ों का सेवन किया जाता है। ( Tips for Healthy Thyroid Gland)

आयुर्वेदिक मसाज

पारम्परिक तरीके से की जाने वाली मालिश आपकी थायराइड ग्लैंड (Thyroid Gland) के लिए भी फायदेमंद होता है। इसीलिए, किसी एक्सपर्ट से पैरों की मसाज कराएं। दरअसल, मसाज से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। जिससे, फिजिकल स्ट्रेस कम होता है। जिससे, थायराइड ग्लैंड पर तनाव के बुरे प्रभावों से बचने में भी मदद हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source