
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 17, 2023 3:11 PM IST
अच्छी सेहत के लिए नींद बेहद जरूरी है। यही वजह है कि सोने को लेकर जरूरी दिशा, नियम और समय का उल्लेख शास्त्रों में भी किया गया है। जिससे ना सिर्फ हेल्थ अच्छी रहती है, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है। विश्व नींद दिवस (World Sleep Day 2023) को मनाने का यही उद्देश्य है कि, इसके महत्व और पूरे शरीर की सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करना है। नींद से जुड़ी समस्या काफी आम है। लेकिन इस समस्या ने दुनियाभर के लाखों लोगों को परेशान किया है। इतना ही नहीं यह समस्या जीवन की गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण असर डाल सकती है।
नींद से जुड़ी समस्याओं के मुख्य कारणों में से एक डाइट और लाइफस्टाइल में नकारात्मक बदलाव है। तेजी से बदलते जीवन में काफी लोग अव्यवस्थित लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं। जिसके चलते अनहेल्दी चीजों का सेवन करना, लगातार तनाव का सामना करने जैसी चीजें नींद के पैटर्न पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इस विश्व नींद दिवस (World Sleep Day) पर अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव कर नींद पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं।
लाइफस्टाइल और नींद का आपस में गहरा कनेक्शन है। ज्यादातर लोग अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से नींद की कमी से प्रभावित हो रहे हैं। इस तरह की लाइफस्टाइल और डाइट संबंधित आदतों को समझना अच्छा होता है, जो नींद ओर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।
जरूरत से ज्यादा कैफीन का सेवन करने से नींद बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर हम जरूरत से ज्यादा कैफीन का सेवन कर लेते हैं तो लगभग 9 से 10 घंटे तक की नींद प्रभावित हो सकती है। इसीलिए चाय और कॉफी का सेवन अधिक चाहिए। क्योकि इनमें कैफीन होता है।
खराब नींद के सबसे अहम करणों में एक है खराब लाइफस्टाइल। नियमित व्यायाम दिल की गति एयर शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही एंडोर्फिन और अन्य न्यूरोट्रांसमीटर जैसे सेरोटोनिन के बढ़ाने में मदद करता है। इससे तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं नियमित रूप से व्यायाम करने से नींद से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। लेकिन ज्यादा व्यायाम करने या देर शाम को व्यायाम करने से नींद पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।
जरूरत से ज्यादा ऑयली, ज्यादा शुगर और ट्रांसफैट का सेवन करने खराब डाइट की आदतों में शामिल है। यह आदत शरीर में सूजन और वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। यह कई तरह की समस्याओं को भी जन्म दे सकती हैं और नींद को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां भी खराब खानपान की आदतों का परिणाम हो सकता है।
हालांकि नींद पर खराब लाइफस्टाइल काफी असर डालती है। लेकिन इसके अलावा ज्यादा समय ब्लू स्क्रीन में समय बिताना, सोने से पहले भारी खाना खाना, शुगर की ज्यादा मात्रा का सेवन करना, ज्यादा शराब पीना जैसी खराब आदतें नींद की गुणवत्ता पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।
(Inputs By: Dr. Neetu Jain, Senior Consultant-Critical Care, Sleep Medicine PSRI Hospital)