सोरायसिस एक त्वचा रोग है जिसमें त्वचा पर बहुत गंदे दाग हो जाते हैं और वे हटते नहीं हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीज मानसिक रूप से काफी परेशान होने लगते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए डॉक्टरी मदद के साथ-साथ खान-पान से जुड़ी सावधानियां भी बरतनी चाहिए। हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में जिनसे आपकी सोरायसिस की समस्या बढ़ सकती है इसीलिए सावधानी से इन चीज़ों का सेवन करें।
डेयरी प्रॉडक्ट: दूध और दूध से बनी चीज़ें सोरायसिस के मरीज़ों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। दरअसल इन उत्पादों में एराकिडोनिक एसिड नामक यौगिक पाया जाता है जो त्वचा की जलन और सूजन बढ़ाता है। इसलिएं डेयरी प्रॉडक्ट का उपभोग कम करें।
खट्टे फल: खट्टे फलों से से शरीर और त्वचा में एलर्जिक रिएक्शन बढ़ जाते हैं जिससे सोरायसिस में ज्यादा जलन होने लगती है। इसीलिए सोरायसिस से पीड़ित लोगों को संतरा, नींबू, मौसमी और चकोतरा जैसे फल ना खाने की सलाह दी जाती है।
जंक फ़ूड: फास्ट फूड और जंक फूड भी सोरायसिस के मरीज़ों के लिए बहुत नुकसान दायक साबित होते हैं। दरअसल इस तरह के भोजन में रिफाइंड स्टार्च और शुगर के अलावा अधिक मात्रा में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट होने के कारण इनका सेवन जलन को और बढ़ा देता है। इसके अलावा इनसे बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी और बहुत कम मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिये इससे पूरी तरह परहेज करें।
शराब : अल्कोहल या शराब पीने से आपकी त्वचा से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सूजन और जलन बढ़ने से सोरायसिस की समस्या गंभीर हो सकती है। इसलिए अगर आप सोरायसिस से राहत पाना चाहते हैं तो शराब पीने से बचें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.