Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Risk of Polio in India: पोलियो एक जानलेवा प्रकार की वायरल बीमारी है, जो एक वायरस से होती है और ज्यादातर वायरल बीमारियों की तरह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति में फैल जाती है। लेकिन अन्य ज्यादातर वायरल बीमारियों की तरह पोलियो कोई आम सर्दी-खांसी या संक्रमण पैदा करने वाली बीमारी नहीं है बल्कि जीवन को पूरी तरह से बदल देने वाली और प्रभावित कर देने वाली बीमारी है। लेकिन खुशी की बात यह है कि अब भारत भी उन देशों में शामिल है जो 10 साल पहले ही पोलियो मुक्त हो चुके हैं। भारत में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी 2011 को पश्चिम बंगाल के हावडा में पाया गया था और उसके बाद कोई मामले पोलिया का नहीं मिला। जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 27 मार्च 2014 के दिन भारत को अधिकारिक तौर पर पोलियो मुक्त प्रमाणित कर दिया था। लेकिन अभी भारत में इसकी दवा क्यों पिलाई जाती है।
यह सच है कि अभी भी भारत में बच्चों के वैक्सीनेशन प्लान में पोलियो की दवा पिलाई जाती है और इसकी वैक्सीन भी लगाई जाती है। ऐसा इसलिए है ताकि इस वायरल बीमारी को फिर से फैलने से रोका जाए। क्योंकि भारत में पूरी दुनिया से लोग आते हैं और उन देशों से भी आते हैं, जहां पर अभी तक पोलियो जड़ से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए भारत की जनता को पोलियो से बचाए रखने के लिए हर व्यक्ति को बचपन में ही पोलियो की खुराक दे दी जाती है।
(और पढ़ें - पोलियो किस कारण होता है)
यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बल्कि दुनिया के सभी देश चाहे वे पोलियो मुक्त हों या नहीं सभी के लिए पोलियो की खुराक देना जरूरी है। ऐसा खासतौर पर तब तक जरूरी है जब तक पोलियो पूरी तरह से से खत्म न हो जाए। क्योंकि किसी भी देश में पोलियो का फैलना दूसरे देशों में भी इसका खतरा बढ़ाता है।
हर किसी को अपने बच्चों को समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह कोई आम वायरल डिजीज नहीं है। बल्कि पोलियो वायरस शरीर के अंदर जाने पर सीधे नर्वस सिस्टम को डैमेज करता है, जिससे व्यक्ति के शरीर का कोई हिस्सा लकवाग्रस्त हो जाता है। शरीर के जिस अंग को पोलियो नुकसान पहुंचाता है, वह हिस्सा हमेशा के लिए डैमेज हो जाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।