World Polio Day: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी फैल रहा है पोलियो, भारत को कितना खतरा?

Polio Risk in India: विश्व पोलियो दिवस के मौके पर हम जानेंगे कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जहां पोलियो के लगातार मामले देखने को मिल रहे हैं इससे भारत को कितना खतरा है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 23, 2025 2:36 PM IST

Polio Risk in Hindi: पोलियो के बारे में आज के समय में हर कोई जानता है, जो कि एक गंभीर बीमारी है। यह भी एक तरह के वायरस से होने वाली बीमारी है। लेकिन यह कोई साधारण वायरल इन्फेक्शन नहीं है, जिससे सर्दी-खांसी हो जाए। बल्कि यह यह पोलियोवायरस नाम के वायरस से होने वाली ऐसी वायरल बीमारी है, जो हमारे शरीर के सीधे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे तंत्रिका तंत्र से जुड़े शरीर के किसी हिस्से के कार्य प्रभावित हो जाते हैं और यहां तक कि मरीज के शरीर का प्रभावित हिस्सा लकवाग्रस्त भी हो जाता है। 24 अक्टूबर को पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस बार विषय है पोलियो का अंत: हर बच्चा, हर टीका, हर जगह। जिसका मतलब है कि पोलियो को दुनिया से पूरी तरह से हटा देना।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आज भी पोलियो

भारत के पड़ोसी देश अभी भी पोलियो की मार से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 यानी सिर्फ एक दिन पहले ही पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो का मामला पाया गया जो 2025 में पाकिस्तान में पाया गया पोलियो का 30वां मामला था। वहीं ग्लोबल पोलियो इराडिकेशन इनिशिएटिव (GPEI) के अनुसार 16 अक्टूबर को पाकिस्तान में पोलियो का मामला पाया गया है।

(और पढ़ें - पोलियो किसके कारण होता है)

भारत से पूरी तरह से खत्म पोलियो

वहीं इनका पड़ोसी देश भारत अपने देश की जनता को पोलियो मुक्त कर चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार 13 जनवरी 2011 में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पोलियो का आखिरी मामला पाया गया था और उसके बाद देश में पोलियो का कोई मामला देखने को नहीं मिला है। 27 मार्च 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को आधिकारिक तौर पर पोलियो मुक्त प्रमाणित कर दिया था।

भारत को कितना खतरा

जहां पाकिस्तान और अफगानिस्तान पोलियो से जूझ रहे हैं और भारत उनका पड़ोसी होने के नाते यह भारत के लिए भी खतरा बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पड़ोसी देश में अगर तेजी से पोलियो के मामले मिल रहे हैं, तो कुछ खतरा इससे भारत के लिए भी बढ़ सकता है। हालांकि, भारत पोलियो से बचाव में अभी सख्त इंतजाम कर रहा है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source