Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Polio Day 2023: पोलियो (Polio or poliomyelitis) एक समय दुनियाभर के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य संकट (global health crisis) था क्योंकि इस बीमारी के चलते बच्चों में विकलांगता बढ़ रही थी और उनके लिए सामान्य तरीके से जीवन जी पाना मुश्किल था। लेकिन, अच्छी बात यह है कि पोलियो वैक्सीन (polio vaccines) का निर्माण कर लिया गया और इस दवा की मदद से दुनियाभर में पोलियो से निजात पाने में काफी हद तक सफलता पा ली गयी। वर्तमान में पोलियो के खिलाफ दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं और बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर कई बड़े कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। हालांकि, भले ही पोलियो की रोकथाम में तेजी से सफलता मिल रही है लेकिन साथ ही बच्चों को नियमित और आवश्यक मात्रा में पोलियो ड्रॉप पिलाने की जरूरत को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।
डॉ. बी. के विश्वनाथ भट्ट (Dr B K Vishwanath Bhat ,Pediatrician and MD of Radhakrishna Multispecialty Hospital,Bengaluru) से जानते हैं कि बच्चों को लिए पोलियो के टीके और दवाइयां क्यों हैं महत्वपूर्ण और जरूरी।
पोलियो एक तेजी से फैलने वाली बीमारी है और इसका कारण पोलियोवायरस ( poliovirus) है। यह एक छूत की बीमारी है और खाने-पीने की चीजों से यह आसानी से फैल सकती है। इसीलिए, छोटे बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है क्योंकि उनमें साफ-सफाई और हाइजिन से जुड़ी आदतें कम दिखायी देती हैं। टीके न लगे होने पर बच्चों में पोलियो का एक भी मामला गम्भीर समस्या के तौर पर सामने आ सकता है।
पोलियो का टीका लगाने से बच्चों को पोलियो के 3 अलग-अलग प्रकार के वायरस से जीवनभर के लिए प्रोटेक्शन मिल सकता है। इन दवाओं को मुंह से पिलाया जाता है और ये बच्चों में लकवा मारने या पोलियो से जुड़ी अन्य जटिलताओं का जोखिम कम करने में सक्षम होती हैं।
बच्चों को पोलियो का टीका लगाने से ना केवल उन्हें सुरक्षा मिलती है बल्कि यह टीका सामूहिक स्तर पर रोग-प्रतिकारक शक्ति या हर्ड इम्यूनिटीबढ़ाने का काम करता है। जब आबादी के एक हिस्से को वैक्सीन लगायी जाती है तो बीमारी फैलाने वाले वायरस को निष्क्रिय करने में मदद होती है जिससे बीमारी आउटब्रेक या महामारी का रूप नहीं ले पाती। इस तरह इसकी रोकथाम में आसानी होती है
ओरल ड्रॉप्स या मुंह से पिलायी जाने वाली दवाइयों का एक बड़ा फायदा यह है कि ये बहुत ही सुरक्षित होती हैं। साथ ही इनसे साइड-इफेक्ट्स की संभावना भी बहुत कम होती है। इन दोनों वजहों से अधिक से अधिक लोगों के लिए इन दवाओं का उपयोग आसान और फायदेमंद साबित हो सकता है।
इन सबके साथ ही पोलियो की रोकथाम के लिए पोलियो ड्रॉप्स का एक और फायदा है। दरअसल, बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स देने के लिए अन्य किसी चीज (सीरींज या इंजेक्शन) की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस तरह यह सस्ता इलाज साबित होता है और बच्चों को भी यह दवा लेते हुए किसी तरह की तकलीफ या दर्द से नहीं गुजरना पड़ता।