Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Ovarian Cancer Day 2022:भूख ना लगना और सांस लेने से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं गर्भाशय के कैंसर के लक्षण, एक्सपर्ट से जानें ओवेरियन कैंसर से बचाव के उपाय

एक्सपर्ट से समझें ओवेरियन कैंसर के महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे में जिन्हें नजरअंदाज करना या इनकी लापरवाही करना हानिकारक साबित हो सकता है।

World Ovarian Cancer Day 2022:भूख ना लगना और सांस लेने से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं गर्भाशय के कैंसर के लक्षण, एक्सपर्ट से जानें ओवेरियन कैंसर से बचाव के उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 8, 2022 7:01 AM IST

World ovarian cancer day: ओवेरियन कैंसर को एक साइलेंट किलर कहा जाता है। महिलाओं में होनेवाला ओवेरियन कैंसर हमारे देश में हर वर्ष होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण है। इस लेख में आप पढ़ सकेंगे उन संकेतों के बारे में जो ओवेरियन कैंसर के खतरनाक लक्षण (red flags of ovarian cancer) साबित हो सकते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना या इनकी लापरवाही करना हानिकारक साबित हो सकता है। इन लक्षणों पर ध्यान देना और इनका समय पर इलाज कराना महत्वपूर्ण है। (Early Warning Signs Of Ovarian Cancer And Prevention)

क्यों होता है ओवेरियन कैंसर ?

वॉकहार्ड हॉस्पिटल, मीरा रोड, मुंबई के कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजिस्ट , डॉ. अतुल नारायणकर (Dr. Atul Narayankar. Consultant Oncologist, Wockhardt Hospitals Mira Road) के अनुसार ओवेरियन कैंसर में महिलाओं की ओवरी (ovaries) में कैंसरसवाली सेल्स (cancerous growth) का निर्माण होने लगता है। ओवेरियन कैंसर के मुख्य कारणों की बात की जाए तो उनमें उम्र (age), एंडोमेट्रियोसिस (endometriosis), परिवार में ओवेरियन कैंसर का इतिहास ( having a family history of ovarian cancer), बीआरसीए1 ( BRCA1) और बीआरसीए2 जीन (BRCA2 genes), हार्मोन रिप्लेसमेंट (hormone replacement therapy to control menopause) और मोटापा (obesity) जैसे कारण शामिल होते हैं। सबसे मुश्किल बात यह है कि बहुत सी  महिलाएं इस प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं लेकिन उन्हें इस कैंसर के लक्षणों की जानकारी नहीं होती। यहां आप पढ़ें ओवेरियन कैंसर के लक्षणों (symptoms of ovarian cancer) के बारे में और साथ ही जानें इस प्रकार के कैंसर से बचाव के उपाय के बारों में।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ओवेरियन कैंसर के लक्षण (symptoms of ovarian cancer)

  • अपच (Indigestion), उल्टी (nausea) और पेट में गड़बड़ (upset stomach)
  • पेल्विक एरिया में दर्द ( Pelvic pain) या पेट में दर्द (abdominal pain), क्रैम्प्स या मरोड़ें (cramping)
  • भूख में कमी (poor appetite)
  • ब्लैडर से जुड़ी गड़बड़ियां ( Bladder dysfunction)
  • पेट फूल जाना
  • थकान ( Tiredness)
  • सांस लेने में तकलीफ
  • वजन कम होना
  • माहवारी या पीरियड्स से जुड़े बदलाव (Changes in menstruation)

ओवरियन कैंसर से बचाव के उपाय क्या हैं?

  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ बातो का ध्यान रखकर और कुछ सावधानियां बरतकर कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है। कुछ ऐसे ही उपाय (Tips to prevent ovarian cancer) इस प्रकार हैं-
  • संतुलित और पौष्टिक डाइट (Eating a well-balanced diet) लें।
  • नियमित एक्सरसाइज करें ( exercising on a daily basis)
  • तंबाकू के सेवन से परहेज (limiting tobacco usage) करें।
  • मोटापे से बचें और वजन को संतुलित रखें।
  • समय से प्रेगनेंसी प्लान करें और बच्चे को ब्रेस्टफीड करें।
  • मेनोपॉज के बाद हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (taking hormone replacement therapy after menopause) कराने से भी ओवेरियन कैंसर का रिस्क कम होता है।