
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Medically Verified By: Dr Meera V V Ragavan
ors for women (AI generated image)
पानी हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और बीमार होने के बाद दुनिया के किसी भी डॉक्टर से सलाह लेंगे को वे भी आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह जरूर देंगे। क्योंकि पानी हमारे शरीर के लिए कितना ज्यादा जरूरी है, यह अक्सर हम तब महसूस कर पाते हैं जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है। बच्चों और महिलाओं में पानी की कमी अक्सर ज्यादा देखी जाती है और ऐसे में ज्यादा देखी जाती है और ऐसे मामले में अक्सर डॉक्टर पर्याप्त पानी पीने के साथ-साथ ओआरएस पीने की सलाह भी देते हैं। अगर ओआरएस उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे में डॉक्टर मरीज को नमक, चीनी और पानी की एक निश्चित मात्रा की रेसिपी बताते हैं, जिसे नमक-चीनी का घोल भी कहा जाता है उसे पीने की सलाह देते हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल आता है कि अगर ओआरएस नहीं है और इसकी जगह पर डॉक्टर नमक-चीनी का घोल पीने की सलाह देते हैं, तो क्या ये घोल और ओआरएस एक ही जैसे हैं? आज विश्व ओआरएस दिवस पर हम एक्सपर्ट्स से इस बारे में कुछ कास जानकारी देने वाले हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार ओरआरएस का घोल और नमक, चीनी व पानी से घर पर बनाया गया घोल दोनों बराबर नहीं है। ओआरएस के फॉर्मूला को खास क्लिनिकल रिसर्च करके तैयार किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की डिहाइड्रेशन के दौरान जरूरत के अनुसार सामग्री इस्तेमाल की जाती हैं जिसमें मुख्य रूप से ग्लूकोज, सोडियम क्लोराइड (नमक), पोटेशियम क्लोराइड और ट्राइसोडियम क्लोराइड शामिल होता है। जबकि चीनी, नमक और पानी में सिर्फ ये तीन चीजें होती हैं, जो डिहाइड्रेशन के दौरान अच्छी तो होती हैं लेकिन इसके जितनी प्रभावी नहीं मानी जाती हैं।
sugar salt water solution
विश्व स्वास्थ्य संगठन सिर्फ नमक-चीनी और पानी के घोल का सेवन करने की सलाह तब देता है, जब किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन हो रही हो और ओआरएस उस समय उपलब्ध न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि डिहाइड्रेशन एक इमरजेंसी कंडीशन है और बिना देरी किए ये घोल देना कुछ हद तक डिहाइड्रेशन को और ज्यादा बढ़ने से रोक सकता है, ताकि स्थिति और ज्यादा खराब न हो।
चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में यूरो-गाइनेकोलॉजिस्ट एक्सपर्ट डॉ. मीरा वी. वी. राघवन ने Thehealthsite.com को बताया कि ओआरएस महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है और खासतौर पर जो महिलाओं गर्भवती हैं और सुबह के समय उल्टी जैसा मन होता है (मॉर्निंग सिकनेस) उनके लिए यह बेहद अच्छा विकल्प है, जो शरीर में पानी व अन्य जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने से रोकता है, ताकि उनकी प्रेगनेंसी हेल्दी रहे और पानी की कमी के कारण किसी भी समस्या के होने का खतरा कम हो।
ors benefits for women
आगे उन्होंने बताया कि जो महिलाएं एथलीट हैं या किसी भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेती हैं, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं या फिर एक्सरसाइज करती हैं। उनके लिए भी ओआरएस एक बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है। बुजुर्ग महिलाओं में उम्र के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट बैंलेस खराब होने लगता है उनके लिए भी ओआरएस एक बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है, जो शरीर में पानी की कमी होने से रोकता है और बुजुर्ग अवस्था में होने वाली अन्य की जटिलाओं के विकसित होने के खतरे को भी कम करता है।
डॉ. मीरा के अनुसार गर्मियों के मौसम में ओआरएस बेहद फायदेमंद है, जो खासतौर पर उन्हें जरूर लेना चाहिए जिन्हें लू लगने का खतरा ज्यादा है या फिर जो अपने दिन का ज्यादातर समय गर्मी में बिताते हैं, जैसे फैक्ट्री में काम करने वाले लोग, डिलीवरी पर्सन और ट्रैफिक पुलिस आदि। क्योंकि गर्मियों में ज्यादा पसीना आने के कारण ज्यादा पानी निकलता है और अगर ऐसे में सिर्फ ज्यादा पानी पिया जाता है, तो उससे शरीर से यूरिन के साथ सोडियम व अन्य कई जरूरी पोषक तत्व निकलने लगते हैं जिससे शरीर में उनकी कमी हो जाती है और कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार ओआरएस का सेवन करते रहना अच्छा विकल्प हो सकता है।
डिसक्लेमर: ओआरएस स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प है, लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। साथ ही अगर ओआरएस उपलब्ध नहीं है, तो अपनी स्वास्थ्य जरूरतों के अनुसार डॉक्टर से घर पर नमक-चीनी का घोल बनाने का तरीका भी जान लेना चाहिए। इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल हेपेटाइटिस या अन्य किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। Thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।