World Oral health Day 2020: दांतों और मसूड़ों की अच्छे से नहीं की सफाई, तो हो सकती है ये 4 गंभीर बीमारी

World Oral health Day 2020: दुनियाभर में 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे (World Oral health Day 2020) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूक करता है। मुंह की सफाई अन्य अंगों की सफाई के तरह की बहुत जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 18, 2020 3:35 PM IST

World Oral health Day 2020: दुनियाभर में 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे (World Oral health Day 2020) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूक करता है। मुंह की सफाई अन्य अंगों की सफाई के तरह की बहुत जरूरी है। अगर हम दांतों और मसूड़ों की सफाई अच्छी तरह से नहीं करते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। उदाहरण के तौर पर दांतों की सफाई ना करने से मुंह से बदबू आना, मसूड़ों में दर्द होना, कैविटी की समस्या जैसी कई अन्य समस्याएं होने लगती हैं। इसके अवाला अगर इन छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कई और भी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए एक बार डालते हैं उन समस्याओं (Oral Diseases) पर नजर-

हैलिटोसिस (Halitosis Disease) -

अक्सर रात का खाना खाने के बाद हम ब्रश नहीं करते हैं। इस वजह से हमारे दांतों के बीच खाना फंस जाता है। अगर आपको भी ऐसी आदत है, तो ये एक गंभीर रूप धारण कर सकता है। दांतों के बीच लंबे समय तक खाना फंसे होने की वजह से बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं। दांतों में मौजूद ये बैक्टीरिया भोजन के कणों को सड़ाकर सल्फरडाइऑक्साइड पैदा करता है। इस वजह से हमारे दांतों में हैलिटोसिस की समस्या हो सकती है।

पेरियोडोंटल बीमारी (Periodontal Disease) -

दांतों की सफाई अच्छी तरह से ना करने पर पेरियोडोंटल बीमारी हो सकती है। इस बीमारी से हमारे दांतों की हड्डियां ढीली हो जाती हैं, जिसकी वजह से उम्र से पहले दांत झड़ जाते हैं।

एथरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis Disease) -

यह बीमारी मीठा अधिक खाने की वजह से होता है। मिठाई खाने के बाद हमें दांत धोना बहुत ही जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो एथरोस्क्लेरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी धीरे-धीरे दांतों से शुरू होकर दिमाग पर असर डालती है। इस बीमारी में जीवाणु धमनियों की दीवारों में थक्का जमाने लगता है। इससे दिमाग में ब्लड की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इस वजह से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

मुंह का कैंसर (Oral cancer) -

मसूड़ों और दांतों की सफाई अच्छी तरह से ना करने पर मुंह का कैंसर होने की संभावना भी हो सकती है। अगर आप अपनी छोटी-छोटी मुंह की परेशानी को अनदेखा करते हैं, तो इससे कैंसर होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

World Oral Health Day 2020: दांतों को रखना है मजबूत और स्वस्थ्य, अपनाएं ये 6 टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source