Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वर्ल्ड ओबेसिटी डे 2018 : वजन कम करने के लिए आजमाएं ये 7 मोटिवेशनल टिप्‍स

डब्लूएचओ के अनुसार, दुनिया भर में लगभग एक अरब 20 करोड़ लोग मोटे लोगों की श्रेणी में हैं।

वर्ल्ड ओबेसिटी डे 2018 : वजन कम करने के लिए आजमाएं ये 7 मोटिवेशनल टिप्‍स
भारत दुनिया भर में तीसरा सबसे अधिक मोटी आबादी वाला देश है। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 10, 2018 8:40 AM IST

पूरे विश्व में 11 अक्टूबर को ''विश्व मोटापा दिवस'' यानी ''वर्ल्ड ओबेसिटी डे'' मनाया जाता है। यह मोटापे की समस्या को कम करने के लिए मनाया जाता है। चिकित्सकों के अनुसार, मोटापा कई रोगों को बुलावा देता है। अधिकतर लोग बढ़ते मोटापे को नजरअंदाज कर देते हैं और जो मर्जी होता है खाते-पीते हैं, खराब जीवनशैली जीते हैं। आप जानते नहीं कि आपका मोटापा अंदर ही अंदर आपके शरीर के सभी अंगों को बीमार कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, भारत दुनिया भर में तीसरा सबसे अधिक मोटी आबादी वाला देश है। भागदौड़ भरी जीवनशैली के साथ तेजी से बढ़ता शरहीकरण भी मोटापे के बढ़ते स्तरों के लिए मुख्य कारक है। डब्लूएचओ के अनुसार, दुनिया भर में लगभग एक अरब 20 करोड़ लोग मोटे लोगों की श्रेणी में हैं। इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन

हालांकि, थोड़ी सी समझदारी और सावधानी बरत कर आप इस समस्या को काबू में रख सकते हैं। इसके लिए डायटिंग, एक्सरसाइज तो आप करते ही होंगे, लेकिन जब तक खुद में यह नहीं तय कर लेंगे कि वजन कम करने के लिए आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे फॉलो करेंगे तब तक आप वजन कम नहीं कर सकते। इसके लिए जरूरी है आपके अंदर मोटिवेशन का होना। जब तक आप मोटिवेट नहीं होंगे, तब तक आपके लिए वजन कम कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। आप कितने समय में कितना वजन कम कर पाते हैं, यह आपके मोटिवेशन के स्‍तर पर निर्भर करता है। इसे भी पढ़ें- क्या चावल खाने से बढ़ता है मोटापा ? जानिए चावल से जुड़े ये 8 मिथक

ये होंगे फायदे

Also Read

More News

एक लिस्ट बनाएं कि वजन कम करने से आपको कौन-कौन से लाभ होंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल, बेहतर पहनावा, अच्‍छा लुक के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचे रहने का लाभ आपको होगा। आप अपने पसंदीदा कपड़े पहन पाएंगे, फेवरेट फूड खा सकेंगे आदि। खुद को इस प्रकार के 'प्रलोभन' दीजिए ताकि आपको वजन कम करने की प्रेरणा मिल सके। इसे भी पढ़ें- शोधकर्ताओं ने जताई चिंता, भारतीय लोगों में बढ़ रहा है मोटापा

नापसंद आहार न खाएं

ऐसी आहार योजना न चुनें जो आपको पसंद न हो। अपने आहार में अपनी पसंद के भोजन को ही शामिल करें। हां, वह हेल्दी हो। ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करेंगे, जो आपको पसंद नहीं हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि आप जल्‍द ही उस आहार योजन से दूर हो जाएंगे। उच्‍च फाइबर डायट लेना न शुरू करें। कम कॉर्बोहाइड्रेट आहार सबसे बेहतर है। ऐसी आहार योजना अपनाएं जिस पर आप लंबे समय तक कायम रह सकते हैं। आप चाहें तो एक्सपर्ट से मिल सकते हैं।

समूह में करें काम

ऐसे दोस्‍तों का एक समूह बनाएं, जो लोग खुद भी वजन कम करना चाहते हों। ऑनलाइन ऐसे लोगों का फोरम बनाएं। ऐसे लोग वजन कम करने में साथ देंगे। बेहतर आइडियाज एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकेंगे। एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव और कामयाबियां साझा कर सकते हैं। ये सब बातें आपके लिए प्रेरणा का काम कर सकेंगी। झटपट वजन कम करना है, तो पिएं गुनगुना पानी

[caption id="attachment_612932" align="alignnone" width="655"]world obesity day and some motivational tips to loose weight 1 © Shutterstock[/caption]

पसंदीदा भोजन को भी करें शामिल

आप सप्‍ताह में एक बार या फिर महीने में दो बार अपना पसंदीदा भोजन खा सकते हैं। पूरी तरह से फेवरेट फूड से दूरी बढ़ा लेने से आपका मन भटक सकता है। इससे आप वजन कम करने के सही राह पर अग्रसर रहेंगे।

इनाम दें

अपने लक्ष्‍य में कामयाब होने के बाद स्‍वयं को ईनाम दें। अपनी सफलता का आनंद उठाएं। आप चाहें तो एक नया हेयरकट करवा सकतें हैं या फिर अपने लिए नए कपड़े खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़ें- वजन कम करना चाहते हैं, तो करें सूर्य मुद्रा का अभ्यास !

हिम्‍मत न हारें

यदि आप अपने लक्ष्‍य से भटक भी गए हैं, तो भी अपनी आहार और व्‍यायाम योजना को पूरी तरह मत छोड़िए। कभी-कभार चूकने से आपके लक्ष्‍य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एक बार फिर से नई शुरुआत करें। तब तक प्रयास करते रहें जब तक आपको कामयाबी न मिल जाए।

छोटी-छोटी शुरुआत से बनेगी बात

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वजन कम करने का लक्ष्‍य बड़ा है, लेकिन इसकी शुरुआत छोटे-छोटे कदमों से ही होती है। अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाएं। इससे आपको अपना लक्ष्‍य हासिल करने में आसानी होगी। अचानक बड़े बदलाव लाने से अक्सर नाकामयाबी मिलती है क्‍योंकि इतने सारे बदलाव झेलने के लिए हम मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं होते।

About the Author

... Read More