
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : May 31, 2025 8:24 AM IST
World No Tobacco Day: तंबाकू और इससे बने प्रोडक्ट्स सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, डायबिटीज समेत कई बीमारियों के विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है। तंबाकू खाने से किडनी, लिवर, फेफड़े और कई अन्य अंग भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार तंबाकू से हर साल दुनियाभर में 8 मिलियन से ज्यादा लोगों की मौत होती हैं। ऐसा अनुमान है कि इनमें से 1.3 मिलियन लोग ऐसे हैं, जो धूम्रपान या तंबाकू का सेवन नहीं करते, लेकिन सेकेंड हैंड धुएं के संपर्क में आते हैं। इसलिए तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। आइए, जानते हैं इसका महत्व, इतिहास और थीम-
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य तंबाकू और इसके उत्पादों के सेवन से जुड़े जोखिमों और बुरे प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। तंबाकू का सेवन कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से फेफड़े, किडनी और लिवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, इसका पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए लोगों को इन सभी चीजों के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
आपको बता दें कि 1987 में विश्व स्वास्थ्य सभा ने संकल्प WHA40.38 पारित किया। इसमें 7 अप्रैल 1988 को ‘विश्व धूम्रपान निषेध दिवस’ मनाने का आह्वान किया गया। इसके बाद से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाने लगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने साल World No Tobacco Day Theme 2025 की थीम बेहद ही अलग रखी है। इस बार की थीम “Unmasking the Appeal: Exposing Industry Tactics on Tobacco and Nicotine Products.” है। यानी तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना है। इस साल WHO उन रणनीतियों को उजागर करने पर जोर देगा, जो तंबाकू और निकोटीन उद्योग अपने हानिकारक उत्पादों को आकर्षक बनाने पर काम करती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।