Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World No Tobacco Day 2021: कोविड-19 से बचने के लिए छोड़ दें स्मोकिंग, सेहत को होंगे ये 5 फायदे

हेल्थ पर तम्बाकू केे बुरे प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे (World No Tobacco Day 2021) मनाया जाता है।  इसीलिए, अगर आप स्मोकिंग छोड़ देगें (Quit Smoking) तो आपकी सेहत को कई तरीकों से फायदा होगा। (Benefits of quitting Smoking in hindi)

World No Tobacco Day 2021: कोविड-19 से बचने के लिए छोड़ दें स्मोकिंग, सेहत को होंगे ये 5 फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 29, 2021 8:05 PM IST

World No Tobacco Day 2021: तम्बाकू (Tobacco) का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह बात हम बचपन से सुन रहें हैं। लेकिन, बावजूद इसके बहुत से लोग सिगरेट, बीडी, पान मसाला, पान, खैनी और हुक्का जैसे तरीकों से इसका सेवन करते हैं। स्मोकिंग का हमारी हेल्थ पर बहुत बुरा असर (Smoking Side Effects) पड़ता है। विभिन्न स्टडीज़ में बताया गया कि, तम्बाकू सुलगने के बाद 400 से अधिक केमिकल्स रिलीज़ होते हैं। ये सभी केमिकल्स हमारे लंग्स, फेफड़ों, किडनी और आंखों सहित अन्य बॉ़डी ऑर्गन्स को नुकसान पहुंचाता है। इससे, हमारा इम्यून सिस्टम भी कमज़ोर हो सकता है। गौरतलब है कि, कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) का ख़तरा स्मोकर्स  और तम्बाकू का सेवन करने वाले लोगों को अधिक होने की बात, कई हालिया स्टडीज़ में साबित हो चुकी हैं।

हेल्थ पर तम्बाकू केे बुरे प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 31 मई को वर्ल्ड नो टोबैको डे (World No Tobacco Day 202q) मनाया जाता है।  इसीलिए, अगर आप स्मोकिंग छोड़ देगें (Quit Smoking) तो आपकी सेहत को कई तरीकों से फायदा होगा। (Benefits of quitting Smoking in hindi)

आज ही छोड़ दें स्मोकिंग, होंगे ये हेल्दी फायदे (Benefits of quitting Smoking):

हार्ट डिज़िज़ेज़ का ख़तरा कम

दिल की बीमारियों (Cardiovascular diseases) का ख़तरा बढ़ाने में स्मोकिंग की भी एक बड़ी भूमिका हो सकती है। लेकिन, जब आप तम्बाकू जैसे खतरनाक पदार्थ से लैस सिगरेट को पीना छोड़ देते हैं। तो, आपके दिल को इन जानलेवा बीमारियों से बचाने में मदद होती है। यही नहीं शरीर में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन सही तरीके से होता है।

Also Read

More News

रक्त का संचार होता है बेहतर

ब्लड सर्कुलेशन में  स्मोकिंग की आदत के चलते रूकावट आ सकती है। इसीलिए, जब कोई व्यक्ति धूम्रपान छोड़ देता है, तो कुछ घंटों बाद ही उसके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। दिल, दिमाग और शरीर के अन्य हिस्सों तक सही तरीके से रक्त का संचार होने से आप कई कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से भी बच पाते हैं। ( Benefits of quitting Smoking in hindi)

फेफड़े बनेंगे स्वस्थ

अमेरिका फूड एंड ड्रग्स विभाग के मुताबिक, लंग कैंसर की वजह से जिन लोगों की मृत्यु होती है, उनमें से 80 फीसदी लोगों में बहुत अधिक स्मोकिंग की आदत का इतिहास पाया गया है। इसीलिए, जब आप धूम्रपान से तौबा करते हैं तो, आपके फेफड़ों को आराम मिलता है। इससे, फेफड़े रिकवर होते हैं और लंग कैंसर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं।

ब्यूटी बढ़ेगी

नैचुरली ग्लोइंग स्किन दिलाने और होंठो का कालापन दूर करने में आपकी मदद होती, जब आप सिगरेट पीना छोड़ देगें।  (Beauty Benefits of quitting Smoking in hindi)

ब्रोंकाइटिस की समस्या नहीं होगी

स्मोकिंग का एक बड़ा नुकसान है यह बीमारी। सिगरेट पीने की वजह से बहुत से लोगों को बहुत अधिक खांसी की समस्या रहने लगती है। यह गले से जुड़ी एक बीमारी ब्रोंकाइटिस है। ब्रोंकाइटिस (Bronchitis) में गले में स्वेलिंग हो जाती है, बहुत अधिक कफ बनता है और सांस लेने में दिक्कतें आतीहैं। लेकिन, सिगरेट छोड़ने के बाद आपको अपनी इस परेशानी से धीरे-धीरे आराम  मिलने लगता है। (Benefits of quitting Smoking)

World Blood Cancer Day 2020: कॉमन दिखने वाली ये 4 परेशानियां हो सकती हैं ब्लड कैंसर के लक्षण, ना करें नज़रअंदाज़

लॉकडाउन की बोरियत को ना बनने दें डिप्रेशन की वजह, इन 5 आयुर्वेदिक डायट टिप्स से रहें मेंटली फिट

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कोविड-19 से बचने और डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए ये हेल्दी आदते आएंगी काम, जिन्हें लोग करते हैं दुनियाभर में फॉलो