वर्ल्ड नो टोबैको डे 2019: इन टिप्स की मदद से स्मोकिंग हैबिट को दूर करने में करें अपनों की मदद

स्मोकिंग की तलब को खत्म करने में काफी समय लगता है। धूम्रपान करने वाला खुद से ऐसा नहीं कर सकता है। इसमें परिवार के लोगों को उसकी मदद करनी होगी। इन सुझाओं को आजमाकर अपने प्रियजन और दोस्त को स्वस्थ जीवनशैली की ओर लौटने में मदद करें…

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 30, 2019 4:35 PM IST

31 मई को डब्लूएचओ द्वारा ''वर्ल्ड नो टोबैको डे'' मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना। हम सभी जानते हैं कि धूम्रपान करना और तंबाकू का सेवन किस तरह से फेफड़ों के लिए जहर है। बावजूद इसके लोग स्मोकिंग और तंबाकू की आदत को छोड़ नहीं पाते हैं। यदि आपके घर में कोई सदस्य ऐसा है, जो हद से ज्यादा स्मोक करता है, तो आप इस आदत को छुड़ाने में उनकी मदद कर सकते हैं। स्मोकिंग की तलब को खत्म करने में काफी समय लगता है। धूम्रपान करने वाला खुद से ऐसा नहीं कर सकता है। इसमें परिवार के लोगों को उसकी मदद करनी होगी। इन सुझाओं को आजमाकर अपने प्रियजन और दोस्त को स्वस्थ जीवनशैली की ओर लौटने में मदद करें…

23 प्रतिशत युवा कूल दिखने के लिए करते हैं स्मोकिंग : सर्वे

इन टिप्स को अपनाकर दूर करें अपनों की स्मोकिंग हैबिट

1. आप उस व्यक्ति को भरोसा दिलाएं कि आप उसकी स्मोकिंग की आदत को छोड़ने में मदद कर रहे हैं। आखिर वह स्मोकिंग क्यों करता है, क्या अच्छा लगता है, बीमार होने का डर नहीं जैसी बातों पर सवाल करें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी की धूम्रपान करने वाला व्यक्ति इस प्रक्रिया में किस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहा है। यह जानने की कोशिश करें कि कौन सी वजह है, जो धूम्रपान करने की इच्छा को जगाती है? ना छोड़ने के पीछे क्या कारण और परेशानी आती है? इनमें से प्रत्येक प्रश्न के जवाबों के लिए उन्हें धैर्यपूर्वक सुनें।

2. धूम्रपान-मुक्त गतिविधियों में भाग लेने की योजना बनाएं। अपने परिवार के सदस्य या दोस्त को यहां ले जाएं। उसकी मदद करें। उसके साथ ट्रैकिंग की ट्रिप प्लान करें। पसंद का खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। अन्य दोस्तों के साथ लंच या डिनर पर जाने के लिए तैयार करें। मूवी मैराथन के लिए जाएं। इन सभी गतिविधियों में व्यक्ति का ध्यान भटकाने में मदद मिलेगी।

स्‍मोकिंग है साइलेंट किलर, कल नहीं आज ही से छोड़ें यह लत

3. धूम्रपान करने वाले लोग अक्सर किसी विशेषज्ञ की सलाह को जल्दी सही नहीं मानते हैं। वे विशेषज्ञों से धूम्रपान छोड़ने से संबंधित अपने संघर्ष पर चर्चा करने में असहज महसूस करते हैं। आप चाहें, तो उन्हें ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श प्लेटफॉर्म पर ले जाएं। इस पर वो चैट पर गोपनीयता बरतते हुए विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं। इस तरह विशेषज्ञों की मदद से स्मोकिंग से छुटकारा पाने में आप उसकी मदद कर सकते हैं।

4. जो लोग धूम्रपान छोड़ देते हैं, उनमें फेफड़ों का कैंसर होने का जोखिम 30 से 50 प्रतिशत तक कम होता है। आप अपने धूम्रपान करने वाले दोस्त या परिवार के सदस्य के सामने यह स्पष्ट करें और उसके साथ कैंसर हॉस्पिटल की यात्रा की योजना बनाएं। धूम्रपान की वजह से जिन्हें फेफड़ों का कैंसर हुआ है, उनसे चर्चा करें।

5. परिवार के किसी सदस्य की इस आदत को छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसकी पूरी तरह से मदद करें। बीच में ही हार ना मान जाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप धूम्रपान छोड़ने की उनकी यात्रा में अपने लिए एक अभिन्न हिस्सा रखते हैं। धूम्रपान करने वालों को निश्चित रूप से विड्रॉवल सिम्पटम्स (धूम्रपान की ओर लौटने के लक्षण) अनुभव होंगे। कुछ समय वह एक या दो सिगरेट पी सकते हैं। याद रखें, वे दोषी हैं लेकिन आपके क्रोधित होने से स्थिति में मदद नहीं मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source