
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 20, 2022 7:01 AM IST
गर्मियां आते-आते मच्छरों (Mosquitoes in summer) की तादाद है और तमाम उपाय करने के बावजूद भी इनसे बचना मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में ये और सक्रिय हो जाते हैं और साथ ही इनसे कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वैसे तो मच्छर किसी को नहीं छोड़ते हैं और हर कोई इनसे परेशान होता है। लेकिन देखा गया है कि कुछ लोग दूसरों की तुलना में ज्यादा शिकायतें करते हैं। कुछ लोग आराम से सो रहे होते हैं और जबकि दूसरे इस समय मच्छरों के काटने की शिकायत कर रहे होते हैं। लेकिन क्या यह सच है? क्या वाकई मच्छर कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में काटते हैं? वैसे तो अभी तक इस पहेली को पूरी तरह से कोई बुझा नहीं पाया है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसके पीछे कई मेडिकल व बायोलॉजिकल कारणों का हवाला दे चुके हैं। आज विश्व मच्छर दिवस के मौके पर हम इसी मसले के पीछे के कारण का पता लगाने वाले हैं -
Why mosquitoes bites ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि शायद कोई मेडिकल कारण हो सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी रिसर्च चल रहे हैं। इसलिए फिलहाल अभी किसी बीमारी से मच्छरों के काटने से जुड़ी किसी बात पर पुष्टि नहीं की जा सकती है। हालांकि, पहले किए गए कुछ रिसर्च में यह मिल चुका है, एक स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में बीमार व्यक्तियों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। लेकिन अभी तक किसी विशेष बीमारी की सटीक रूप से पहचान नहीं की जा चुकी है।
हेल्थलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार हमारे शरीर के कई ऐसे फैक्टर हैं, जिस कारण से कुछ लोगों की तरफ मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं। चलिए जानते हैं मच्छर काटने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं -
वैसे तो मच्छर त्वचा के किसी भी हिस्से पर काट सकते हैं, लेकिन देखा गया है कि ये ज्यादा हाथ व पैरों पर ही काटते हैं। इसके पीछे यह कारण भी हो सकते हैं, कि हमारी स्किन के ये हिस्से अक्सर ढके हुए नहीं होते हैं। वहीं कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि मच्छर ज्यादातर सिर और पैरों पर काटते हैं और इसके पीछे का कारण इन हिस्सों में आने वाला पसीना और तापमान है।