... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Mental Health Day 2020: ये 6 जड़ी-बूटियां बढ़ाती हैं आपकी मेंटल एनर्जी-कंसरट्रेशन शक्ति, जानें कौन सी हैं ये जड़ी-बूटियां
मौजूदा वक्त में हमारा जीवन इतना आधुनिक हो गया है कि हर काम तेज गति से करने की जरूरत आन पड़ी है। सिर्फ तेज से गति से काम ही नहीं बल्कि लोगों को अब जल्दी प्रगति भी चाहिए, जिसके कारण काम की व्यस्तता और अत्यधिक काम का बोझ भी बढ़ा है। ये सभी चीजें अक्सर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ती हैं। नींद की कमी, भूख न लगना, सामाजिक संबंधों में उदासीनता जैसी कुछ चीजें हैं, जो अस्वस्थ जीवनशैली के कुछ परिणाम हैं जिसे हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जी रहे हैं। ऐसे तनाव भरे माहौल में हमें हमारे स्वास्थ्य और पोषण की देखभाल करना और भी आवश्यक हो जाता है।
शारीरिक व्यायाम, ध्यान, योग, और सबसे महत्वपूर्ण बात - स्वस्थ आहार, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अच्छे और रोग मुक्त जीवन के लिए ध्यान में रखना आवश्यक है। जैसा कि बताया जाता है कि एक अच्छा आहार एक स्वस्थ जीवन शैली का सबसे बुनियादी और आवश्यक कारक है। अगर कोई अपनी पोषण संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान नहीं रखता है, तो इससे कमजोरी और ध्यान केंद्रित न होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी जटिलताओं से बचने के लिए, ऊर्जा और ध्यान केंद्रित करने के लिए हम आपको कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको न सिर्फ मानसिक रूप से शक्ति प्रदान करेंगे बल्कि आपकी कंसरट्रेशन पावर भी बढ़ाएंगे। जी हां, ऐसा संभव है और आप इस लेख के जरिए इन जड़ी-बूटियों के बारे में जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन जड़ी-बूटियों के बारे में।
रोजमैरी एशेंशियल ऑयल की सुगंध संज्ञानात्मक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करती है। रोजमैरी एशेंशियल ऑयल को सूंघने से तेल में मौजूद यौगिकों को आपके रक्तप्रवाह में प्रवेश करने की अनुमति मिलती है, जहां से वे सीधे आपके मस्तिष्क को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल व्यंजनों में एक घटक के रूप में करते हैं तब भी इसका प्रभाव समान होता है।
अश्वगंधा एक प्रकार की जड़ी बूटी है जिसका उपयोग प्राचीन काल से एक आयुर्वेदिक उपचार के रूप में किया जाता रहा है और मस्तिष्क गतिविधियों पर शक्तिशाली और लाभकारी प्रभाव डालता है। इसका सेवन करने से याददाश्त, ध्यान और इंफोर्मेशन प्रोसेसिंग में सुधार होता है। इसके अलावा, अश्वगंधा सेलुलर ऊर्जा उत्पादन पर लाभकारी प्रभाव डाल सकता है और एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एक हेल्पिंह हेंड हो सकता है।
सिर्फ पेपरमिंट एशेंशियल ऑयल और वॉटर मिंट की सुखद सुगंध को सूंघने से ऊर्जा, मनोदशा, एथलेटिक प्रदर्शन और सतर्कता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, पेपरमिंट एशेंशियल ऑयल लगाने से थकान कम होती है और सतर्कता, याददाश्त व ऊर्जा बढ़ती है।
ये जड़ी बूटी कई शक्तिशाली पौधों के यौगिकों में उच्च होती है, जिसमें ल्यूटोलिन, रोजमरीन एसिड, कपूर, क्वेरसेटिन और एपिगेनिन शामिल हैं, जो इसे इसके प्रभावशाली औषधीय गुण प्रदान करते हैं। इस कारण से जब भी आप इसे एक सप्लीमेंट के रूप में उपयोग करते हैं तो ये आपके मूड, सतर्कता, ध्यान और याददाश्त में सुधार करता है। इसके अलावा सेज एक एंजाइम के शक्तिशाली अवरोधक के रूप में कार्य करता है जो मस्तिष्क के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जिनसेंग एक लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट है, जो ऊर्जा बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह मस्तिष्क गतिविधियों को उत्तेजित करता है और खेल व मानसिक प्रदर्शन में सुधार करता है। हालांकि, इसे अत्यंत सावधानी के साथ लिया जाना चाहिए क्योंकि यह आम दवाओं के साथ हस्तक्षेप कर सकता है, जैसे कि डायबिटीज, अवसाद और हृदय रोग।
गोटू कोला का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में मस्तिष्क गतिविधियों, सतर्कता और मनोदशा को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए किया जाता है। यह वर्किंग मेमोरी और मनोदशा की बेहतर बनाने में मदद करता है। गोटू कोला ध्यान को बेहतर बनाने, चिंता को कम करने और मानसिक थकान को दूर करने में भी मदद करता है।