विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे क्यों मनाया जाता है? जानें क्या है इसका महत्व और थीम

World Menstrual Hygiene Day: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस हर साल 28 मई को मनाया जाता है। जानें, इसका महत्व और थीम-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : May 28, 2025 12:30 PM IST

World Menstrual Hygiene Day: 10-12 साल के उम्र के बाद हर लड़की को पीरियड्स आने शुरू हो जाते हैं। प्रजनन के लिए हर लड़की और महिला के लिए पीरियड्स शुरू होने बेहद जरूरी होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो इससे संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है। इसकी वजह से वजाइनल इंफेक्शन समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई और हाइजीन के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है।  

विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस का महत्व- World Menstrual Hygiene Day Importance in Hindi

पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। पीरियड्स के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जागरूकता फैलान के लिए विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है। इसके साथ ही, इस दिवस का उद्देश्य पीरियड्स को लेकर फैली भ्रांतियों को भी खत्म करना है। इस दिवस का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और कलंक को दूर करना भी है। साथ ही, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।

विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस का इतिहास- World Menstrual Hygiene Day History in Hindi

विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे हर साल 28 मई को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स और स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ावा देना भी है। आपको बता दें कि इस दिवस की शुरुआत साल 2013 में जर्मन एनजीओ वाश यूनाइटेड (WASH) ने की थी। इसके बाद 2014 से इस दिवस को पूरे विश्वभर में मनाया जाने लगा। 

विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन दिवस की थीम- World Menstrual Hygiene Day Theme in Hindi

आपको बता दें कि मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, लोगों में पीरियड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाने और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। विश्व मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे की इस साल की थीम ‘एक साथ #पीरियडफ्रेंडली वर्ल्ड’ है।

Disclaimer:प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source