
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 25, 2023 1:10 PM IST
Lungs problems that can lead to heart attack: फेफड़े हमारे शरीर के प्रमुख और सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, जिनका एक मिनट के लिए काम करना बंद कर देना कई जानलेवा स्थिति पैदा कर देता है। आजकल फेफड़ों का स्वास्थ्य लगातार प्रभावित होता जा रहा है और यह सिर्फ वायु प्रदूषण के कारण ही नहीं बल्कि खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट भी इसके पीछे का एक कारण है। यही कारण है कि काफी संख्या में लोगों को आजकल फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगी हैं और इतना ही नहीं बल्कि फेफड़ों से जुड़ी कई समस्याएं तो आमतौर पर शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करने का कारण भी बन सकती हैं। कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार आपके लंग्स प्रभावित होना हार्ट हार्ट अटैक या अन्य कोई हार्ट प्रॉब्लम होने का खतरा बढ़ा सकती है। इस लेख में हम आपको लंग्स में आमतौर पर देखी जाने वाली कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जो हार्ट अटैक का खतरा भी बन सकती हैं।
फेफड़ों से जुड़ी कई बीमारियां ऐसी हैं, जो हार्ट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इनमें अस्थमा भी एक ऐसी ही बीमारी है जिससे हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और हार्ट अटैक भी इनमें से एक है। हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में हुई एक स्टडी में यह पाया गया कि अस्थमा से ग्रसित लोगों में हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
हार्ट के मरीजों के लिए फेफड़ों से जुड़ी यह बीमारी भी हानिकारक हो सकती है। फेफड़ों में अतिरिक्त फ्लूइड जमा होने की स्थिति को कार्डियोजेनिक पल्मोनरी एडिमा कहा जाता है, जिससे कई जानलेवा स्थितियां पैदा हो सकती हैं। ज्यादा पानी भरने के कारण कई बार हार्ट पर प्रेशर बढ़ जाता है और कई हार्ट से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स होने का खतरा बढ़ जाता है।
क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी भी फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है और यह हार्ट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकती है। सीओपीडी के कुछ गंभीर मामलों में हार्ट के कुछ हिस्सों में दबाव बढ़ जाता है और इस कारण से हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी कोई अन्य बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
निमोनिया एक तरह का इन्फेक्शन है, जो एक या दोनों फेफड़ों में हो सकता है और यहां तक किसी पूरे शरीर में ही सूजन पैदा कर सकता है। फेफड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाली सूजन आमतौर पर स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य जटिलताएं भी पैदा कर देती हैं। उदाहरण के लिए शरीर में अचानक से सूजन आने के कारण धमनियों में जमा हुआ प्लाक निकल जाता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।
फेफड़ों का कैंसर कोई आम बीमारी नहीं बल्कि अगर इसकी समय रहते जांच न की जाए तो यह एक जानलेवा स्थिति बन सकती है। कैंसर के दौरान हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें सबसे ज्यादा खतरा लंग कैंसर के दौरान ही बढ़ता है। मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लंग कैंसर में हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा 8.3% तक बढ़ सकता है।