Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020: फूड्स जो फेफड़ों के कैंसर के खतरे को करते हैं कम

आज पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020' (World lung cancer day 2020) मनाया जाता है। जो लोग धूम्रपान अधिक करते हैं, उनमें फेफड़े का कैंसर होने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। यदि आप फेफड़ों के कैंसर से बचे रहना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का सेवन नियमित रूप से करना होगा।

वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020: फूड्स जो फेफड़ों के कैंसर के खतरे को करते हैं कम
वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020: फूड्स जो फेफड़ों के कैंसर के खतरे को करते हैं कम।© Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : August 1, 2020 1:33 PM IST

Foods to avoid lung cancer: आज यानी 1 अगस्त को पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020' (World lung cancer day 2020) मनाया जाता है। धूम्रपान (Smoking) करने वालों में सबसे ज्यादा फेफड़ों के कैंसर (lung cancer) होने की आशंका रहती है। फेफड़ों का कैंसर एक घातक बीमारी है, जिसकी पहचान यदि समय रहते कर ली जाए, तो इलाज के साथ ही बचना भी संभव है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सिर्फ स्मोकिंग करने वालों को ही फेफड़ों का कैंसर होता है। यह कई कारणों से किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।

प्रदूषण, उचित खानपान ना करना आदि भी लंग कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। यदि आप इस घातर रोग से बचे रहना चाहते हैं, तो अपनी डायट में फलों और सब्जियों को भरपूर मात्रा में शामिल करें। एक अध्ययन के अनुसार, डायट में जितना अधिक फल और सब्जियों को शामिल (foods to avoid lung cancer) किया जाएगा, लंग कैंसर (Lung cancer in hindi) से बचे रहने की संभावना बढ़ जाती है।

क्या कहता है अध्ययन

अध्ययन में कहा गया है कि फल और सब्जियों के अधिक मात्रा में सेवन से फेफड़े के कैंसर के खतरे को कम‍ कर सकते हैं। खासकर, उन लोगों को फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए, जो स्मोकिंग अधिक करते हैं। साथ ही हाई फाइबर युक्त डायट लेने से भी फेफड़े स्वस्थ रहते हैं, जिससे आप लंग कैंसर से बचे रह सकते हैं।

Also Read

More News

फेफड़े के कैंसर से बचने के लिए छोड़नी होगी धूम्रपान की आदत

शोधकर्ताओं के अनुसार, फेफड़े के कैंसर से बचने के लिए बेहद जरूरी है स्मोकिंग छोड़ना। यदि डायट में हर तरह के फलों और सब्जियों को प्रतिदिन शामिल करें, तो स्मोकर्स में लंग कैंसर के खतरे को काफी एक हद तक कम किया जा सकता है। अध्ययन में कहा गया है कि धूम्रपान करने वाले जो लोग स्कैवमस सेल कॉसिर्नोमा जैसे लंग कैंसर से पीड़ित होते हैं, उन्हें खासतौर से फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।  दरअसल, फल और सब्जियों (foods to avoid lung cancer in hindi) में कई तरह के बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो फेफड़े के कैंसर होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम करते हैं।

फेफड़ो के कैंसर से बचने के लिए क्या खाएं

चिया सीड्स को डायट में करें शामिल

चिया सीड्स (Chia seeds) शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह फाइबर से भरपूर होता है और फाइबर फेफड़ों को स्वस्थ रखता है। चिया सीड्स में फाइबर के साथ ही कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है, जो स्वस्थ फेफड़ों के लिए (Foods for healthy lungs) एक पौष्टिक आहार है।

भुट्टा भी फेफड़ों के लिए है हेल्दी

बारिश के मौसम में भुट्टा या मक्का लोग बड़े चाव से खाते हैं। भुट्टे में कॉलेस्ट्रॉल और फाइबर दोनों ही पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से फेफड़े और दिल स्वस्थ रहते हैं। हृदय और फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त लोगों को भुट्टा जरूर खाना चाहिए।

ओट्स का सेवन करें जरूर

ओट्स को नाश्ते के लिए एक हेल्दी डायट माना गया है। ओट्स में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है। प्रतिदिन ओट्स खाने से आप कई गंभीर रोगों से बचे रह सकते हैं, जिनमें से एक है लंग कैंसर। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है।

World Lung Cancer Day 2020: लंग कैंसर कितने प्रकार के होते हैं? जानें फेफड़ों के कैंसर के लक्षण

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

World Lung Cancer Day 2020: जानलेवा हो सकता है फेफड़ों का कैंसर, जानें क्या है लंग कैंसर से बचाव के तरीके

About the Author

... Read More