Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Lung Cancer Day 2020: जानलेवा हो सकता है फेफड़ों का कैंसर, जानें क्या है लंग कैंसर से बचाव के तरीके

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) के अनुसार, लंग कैंसर के 80 प्रतिशत मामले धूम्रपान की वजह से होते हैं। एक अगस्त को विश्व लंग कैंसर डे (World Lung Cancer Day) मनाया जाता है। जहां, इससे बचाव और इस बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाते हैं। इसके साथ ही आइए जानें कि, लंग कैंसर से बचने के लिए हम क्या कर सकते हैं।

World Lung Cancer Day 2020: जानलेवा हो सकता है फेफड़ों का कैंसर, जानें क्या है लंग कैंसर से बचाव के तरीके
क्या हैं लंग कैसर से बचाव के तरीके ?

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 30, 2020 11:23 AM IST

World Lung Cancer Day 2020: लंग कैंसर (Lung Cancer) जानलेवा हो सकता है। दरअसल, दुनियाभर में कैंसर से होने वाली मौतों में लंग कैंसर एक बड़ी वजह है। ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर की वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा लंग कैंसर की वजह से मरनेवालों की संख्या से कम है।  इसी तरह जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें लंग कैंसर का खतरा बहुत ज़्यादा है। हालांकि, यह उन लोगों को भी हो सकता है जिन्होंने कभी भी स्मोकिंग नहीं की।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) के अनुसार, लंग कैंसर के 80 प्रतिशत मामले धूम्रपान की वजह से होते हैं। एक अगस्त को विश्व लंग कैंसर डे (World Lung Cancer Day) मनाया जाता है। जहां, इससे बचाव और इस बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाते हैं। इसके साथ ही आइए जानें कि, लंग कैंसर से बचने के लिए हम क्या कर सकते हैं।

क्या हैं लंग कैसर से बचाव के तरीके

ना करें धूम्रपान

स्मोकिंग करने से बचना लंग कैंसर से बचने के लिए अहम है। जो लोग सिगरेट, बीड़ी या किसी अन्य प्रकार की स्मोकिंग करते हैं, तो इस आदत को बदल दें। कोशिश करें कि धीरे-धीरे आप इस आदत को कंट्रोल कर सकें। इसी तरह अपने आसपास के लोगों और बच्चों को भी सिगरेट की आदत से दूर रखने की कोशिशें करें।

Also Read

More News

केमिकल से रखें खुद को सुरक्षित

कई लोग खतरनाक केमिकल्स के सम्पर्क में आने से भी लंग कैंसर का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां आसपास केमिकल्स की फैक्ट्री है या किसी और तरीके से हवा में केमिकल्स घुलने की संभावना बनती है। तो अपने घर की हवा की क्वालिटी चेक कराएं। अपने डॉक्टर की मदद से घर को सुरक्षित बनाने की कोशिश करें। स्थानीय हेल्थ डिपार्टमेंट से सम्पर्क करें और उनसे इस विषय में मदद के लिए कहें।

हेल्दी डायट अपनाएं

अपनी डायट की मदद से भी आप लंग कैंसर के खतरे को थोड़ा कम कर सकते हैं। हेल्दी डायट लें। अपनी डायट में मौसमी फल, हरी सब्ज़ियां, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर नैचुरल फूड्स जैसे मसाले और हर्ब्स आदि शामिल करें। इसके अलावा, एक्सरसाइज़ करें, एक्टिव रहें और प्राणायाम, योग आदि की मदद से लंग्स को मज़बूत बनाने के प्रयास करें।

ब्लड टेस्ट से वर्षों पहले हो सकती है कैंसर की पहचान, एक्सपर्ट्स ने किया दावा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अब ब्लड टेस्ट की मदद से होगी कोरोना की जांच, केवल 20 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट