... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : April 17, 2019 7:31 PM IST
अगर आपको लगता है कि सिर्फ शराब पीने से ही आपका लिवर बीमार होता है, तो आपको अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। कुछ भी और कभी भी खा लेने की सजा असल में आपके लिवर को भुगतनी पड़ती है। ©Shutterstock.
नए लाइफस्टाइल के कारण होने वाली समस्याओं में सबसे घातक समस्याओं में से एक है मोटापा। यही मोटापा अब लिवर के लिए भी चुनौती बन गया है। फैटी लिवर डिसीज यानी यकृत पर चर्बी जमने की यह बीमारी इतनी धीमी गति से बढ़ती है कि इसके संकेत भी दिखाई नहीं देते। पर जब तक इसके बारे में मालूम चलता है यह घातक स्तर तक पहुंच चुकी होती है। अगर आप भी इससे बचना चाहते हैं तो समय रहते हैं जान लें इसके बारे में सब कुछ।
यह भी पढ़ें - जानिए गर्मियों में क्यों होती है प्राइवेट पार्ट में जलन और इससे बचने के उपाय
समझें ये संकेत
अगर आपका पेट आपकी छाती से ज्यादा बाहर आने लगे, अगर आपको झुकने और अपने जूते का फीता बांधने में कठिनाई होने लगे, अगर आप अपनी शर्ट ठीक से पैंट के अंदर न कर पा रहे हों तो यह सीधा संकेत है कि आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ रही है। हम भारतीयों के लिए यह तो कोई नई बात नहीं है, लेकिन इन दिनों किए जा रहे तमाम नए अध्ययनों से पता चलता है कि किसी व्यक्ति के दीर्घकालीन स्वास्थ्य के बारे में कोई अनुमान लगाना या भविष्यवाणी करना आसान नहीं है। भारतीय शहरों में फैटी लीवर की बीमारी की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। फैटी लीवर के कारण दिल का दौरा पडऩे का खतरा हो सकता है। इसके अलावा इससे कैंसर भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें – फैंटम प्रेगनेंसी: जानिए कैसे पेट बढ़ने पर महिलाएं हो जाती हैं इसकी शिकार
खतरनाक हैं आंकड़ें
यह भी पढ़ें - शराब ही नहीं, और भी कई कारणों से खराब हो सकता है लिवर, रहें सावधान!
नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज़ (एनएएफएलडी)
अब वसायुक्त लीवर का खतरा सिर्फ उन लोगों तक ही सीमित नहीं रह गया है, जो बहुत ज्यादा शराब पीते हैं। नकारात्मक जीवन शैली से बायो-कैमिकल रिएक्शन पैदा हो रहा है। जो फैटी लीवर की बीमारी का कारण बन रही है। अगर हम सचेत नहीं हुए तो यह जल्दी ही भारत में एक महामारी का रूप ले सकती है, क्योंकि इसका अब तक कोई इलाज नहीं है।
रखें लिवर का ख्याल
लीवर न तो धड़कता है और न ही इसकी नब्ज चलती है, न यह आवाज करता है और न सिकुड़ता है। हृदय के विपरीत यह दबाव में भी काम कर सकता है। लीवर जितने जटिल काम करता है, वह सब अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह अपने ऊपर पड़ रहे दबाव का संकेत भी नहीं देता है, जब तक उसके साथ बहुत गंभीर गड़बड़ न हो रही हो। इसलिए जरूरी है कि लिवर को समझें और उसका ख्याल रखें।