World Leprosy Day 2020: कुष्ठ रोग कैसे फैलता है और क्या खतरे हैं.?

कुष्ठ रोग की पहचान होना और सही समय पर इलाज करना जरूरी होता है. कुछ परेशानियां कुष्ठ रोग (Leprosy) की बहुत खतरनाक होती हैं. कुष्ठ रोग की जटिलताओं (Leprosy Complications) की जानकारी इलाज में देरी से बचाती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 30, 2020 10:09 AM IST

कुष्ठ रोग (Leprosy) की पहचान होने पर उसका इलाज करना जरूरी होता है. अगर कुष्ठ रोग ठीक करने के लिए सही इलाज नहीं मिलता है तो कुछ परेशानियां होने लगती हैं. अगर कुष्ठ रोग का सही इलाज (Leprosy Treatment) नहीं होता है तो कुष्ठ रोग की जटिलताओं (Leprosy Complications) को झेलना पड़ता है. जो लोग कुष्ठ रोग का इलाज नहीं कराते हैं उनके शरीर की त्वचा, नसें, हाथ व पैर के साथ-साथ आंखों को नुकसान पहुंचता है. आइए जानते हैं कुष्ठ रोग होने पर कौन-कौन सी परेशानी होती है.

कुष्ठ रोग में होने वाली परेशानियां या खतरा

Leprosy Complications

जब कोई कुष्ठ रोग का शिकार होता है तो उसे कई तरह की परेशानियों का शामना करना पड़ता है. अगर कुष्ठ रोग का सही समय पर इलाज नहीं होता है तो यह परेशानी का कारण बनता है. कुष्ठ रोग की वजह से होने वाली परेशानियों को आप यहां जान सकते हैं.

  1. अंधापन या ग्लूकोमा का खतरा
  2. चेहरे में विकृति या चेहरे में सूजन, गांठ और दाग बनना.
  3. पुरुषों में नपुंशकता और बांझपन का खतरा
  4. किडनी खराब होना
  5. इसके अलावा कुष्ठ रोग में कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
  6. शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है. इसकी वजह से हाथ और पैर को मोड़ने में भी परेशानी होने लगती है.
  7. कुछ लोगों के नाक में भी परेशानी देखने को मिलती है. धीरे-धीरे नाक गलने लगती है और कई बार तो नाक गायब ही हो जाती है.
  8. कुष्ठ रोग का असर दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर सीधे तौर पर पड़ता है. शरीर की सभी नसों पर कुष्ठ रोग का असर होता है.
  9. शरीर के तंत्रिका तंत्र पर कुष्ठ रोग का हमला होता है. इंसान अपनी संवेदनाओं को भी भूल सकता है. कुछ लोगों के हाथ-पैर या शरीर का कोई अंग कटता है तो उनको दर्द का अनुभव भी नहीं होता है.
  10. कुष्ठ रोग में त्वचा खराब होने लगती है. जैसे-जैसे कुष्ठ रोग बढ़ता है अंगों के कटने और गलने का खतरा बढ़ता जाता है.

कुष्ठ रोग का इलाज 

सबसे जरूरी बात होती है कुष्ठ रोग की पहचान करना. जब कुष्ठ रोग की पहचान हो जाए तो उसका उचित इलाज जरूरी है. कुष्ठ रोग का आसान इलाज एमडीटी (MDT) के द्वारा होता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source