
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : May 3, 2020 7:44 PM IST
Health Benefits of Laughter: मुस्कानों (Laughter) से सजा हुआ चेहरा देखने वाले भी खुश हो जाते हैं। कोविड-19 महामारी ने जिस तरह पूरी दुनिया को लगातार डर और उदासी के माहौल में जकड़ रखा है। वहां, निश्चित ही किसी हंसते चेहरे को देखना इस वक़्त लोगों के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो, मुस्कान केवल एक भाव नहीं है। बल्कि, यह एक पूरी एक्सरसाइज़ है। जो, आपकी सेहत पर कई तरह से प्रभाव डालती है। हंसने से तनाव कम होता है और विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day 2020) का मकसद हंसने के इन्हीं फायदों (Health Benefits of Laughter) से लोगों को अवगत कराना है। इस साल 3 मई का दिन विश्व हास्य दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।
साल 1998 में विश्व हास्य दिवस की शुरुआत हुई। जिसकी अगुवाई की वैश्विक स्तर पर लॉफ्टर योगा मूवमेंव के संस्थापक डॉ.मदन कटारिया ने। विश्व हास्य दिवस लगभग 70 से अधिक देशों में मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 3 मई को आया है।
जैसा कि लोगों के चेहरे के भाव उनकी भावनाओं और मानसिक स्थिति से जुड़े हुए होते हैं। इसीलिए, लॉफ्टर योगा मूवमेंट की शुरुआत की गयी। इन आयोजनों का एक मकसद हंसी की मदद से 'वसुधैव कुटुंम्बकम' की परम्परा को आगे बढ़ाना भी है। इस दिन लोग अपने ग्रुप्स में इकट्ठा होते हैं, लॉफ्टर क्लब्स जाते हैं और एक साथ ज़ोर-ज़ोर से हंसते है। इसके लिए कॉमेडी फ़िल्मों, तस्वीरों और अन्य माध्यमों की भी मदद ली जाती है। साथ ही पार्क्स और पब्लिक गैदरिंग प्लेसेस पर भी लॉफिंग योगा का अभ्यास किया जाता है। भारत में इस दिन कुछ लोग रैली निकालते हैं। जिसमें, हिस्सा लेने वाले लोग हाहा हीही जैसे शब्दों का उच्चारण करते हैं। जिन्हें सुनकर आसपास के लोग भी हंसते हैं।