... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 16, 2019 1:31 PM IST
किडनी में पथरी की समस्या न हो इससे बचने के लिए पानी पीना चाहिए यह सब जानते हैं लेकिन कितना पानी पीना चाहिए इसको लेकर कई तरह के भ्रम रहते हैं।
फंक्शन ऑफ किडनी (function of kidney) के बारे में जब भी बात आती है तो ज्यादातर लोगों में यह बात सबसे ज्यादा चर्चा की जाती है कि पानी कम पीने की वजह किडनी का फंक्शन सही से काम नहीं करता है। किडनी की बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। किडनी में पथरी की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारी होती है। किडनी खराब होने का कारण भी कई बार कम पानी पीना हो सकता है। फंक्शन ऑफ किडनी (function of kidney) स्टोन के बारे में जब बात होती है तो वह किडनी में पथरी होने के बाद पड़ने वाले प्रभाव की बात हो रही होती है।
हर किसी के मन में यह सवाल रहता है कि किडनी की बीमारी से बचने के लिए दिन में कितना पानी पीना चाहिए ? हमें यहां इस बात को स्पष्ट रूप से समझना चाहिए कि पानी का मतलब सिर्फ पानी से नहीं लगाना चाहिए। हकिकत यह होती है कि आप एक दिन में कितना तरल पदार्थ लेते हैं।
फंक्शन ऑफ किडनी स्टोन की बात जब होती है तो किडनी की पथरी के बारे में पता चलता है. जब भी फंक्शन ऑफ किडनी (function of kidney) खराब होता है तो किडनी स्टोन की शंका की जाती है.
किडनी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने का काम करती है। फंक्शन ऑफ किडनी का मुख्य काम यही होता है कि वह शरीर से लवण और अपशिष्ट को जमा होने रोके और उनको फिल्टर करके पेशाब के रास्ते से बाहर करे।
जब आप कम पानी पीते हैं तो ये विषाक्त पदार्थ शरीर में ही जमा होने लगते हैं। लवण की मात्रा अगर नहीं निकलती है तो वह किडनी में स्टोन बनने की संभावना को बढ़ाने लगता है।
किडनी में पथरी की समस्या न हो इससे बचने के लिए पानी पीना चाहिए यह सब जानते हैं लेकिन कितना पानी पीना चाहिए इसको लेकर कई तरह के भ्रम रहते हैं। ज्यादातर एक्पर्ट्स पानी के तौर पर कम से कम 8 ग्लास पानी पीने की सलाह देते हैं।
कुछ डॉक्टर इसे लिटर में भी बताते हैं और कहते हैं इंसान को पूरे दिन में कम से कम 2 लिटर पानी पीना ही चाहिए। ये हैं वो संकेत, जो बताते हैं आपकी किडनी हो गई है खराब।
आपके शरीर को दिन में कितने पानी की जरूरत है यह आपके शारीरिक श्रम और मौसम पर भी निर्भर करता है। अगर आप बहुत ज्यादा ठंड प्रदेश में रहते हैं तो आपको कम प्यास लग सकती है लेकिन अगर आप शारीरिक तौर पर एक्टिव रहते हैं तो आपको प्यास लगती है।
आपको अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। आप अपने पेशाब के कलर और दिन में कितनी बार पेशाब लगती है इस पर गौर करके भी इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
फंक्शन ऑफ किडनी को सही रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही पर्याप्त नहीं है। पानी के साथ आप दिन में और भी तरल पदार्थ ले सकते हैं। तरल पदार्थ के तौर पर आप दूध, जूस और फलों का भी सेवन कर सकते हैं।
नारियल पानी और फलों के जूस के साथ तरल वाले खाद्य पदार्थ आपके शरीर के लिए जरूरी पानी की आवश्यकता को पूरा करते हैं। पुनर्नवा पौधा बीमार गुर्दे को कर सकता है स्वस्थ।
किडनी में पथरी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
मौसमी फलों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
फलों का जूस डेली आहार में जरूर शामिल करें।
तरबूज, अनार, मौसमी, नींबू को आपने डेली आहार में शामिल करें।
फंक्शन ऑफ किडनी स्टोन की उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर आप किडनी की पथरी से बच सकते हैं. अगर आप भी अपने फंक्शन ऑफ किडनी स्टोन को ठीक रखना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें.