World Kidney Day Special: किडनी को रखना है स्वस्थ, तो आज ही बना लें इन 4 चीजों से दूरियां

World Kidney Day Special: दुनियाभर में आज किडनी डे मनाया जा रहा है। वर्ल्ड किडनी डे (World kidney Day 2020) विश्वभर में हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को किडनी स्वस्थ (Kidney) के प्रति जागरुक करना। किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 12, 2020 12:36 PM IST

World Kidney Day Special: दुनियाभर में आज किडनी डे मनाया जा रहा है। वर्ल्ड किडनी डे (World kidney Day 2020) विश्वभर में हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को किडनी स्वस्थ (Kidney) के प्रति जागरुक करना। किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है।

किडनी (Kidney) ब्लड में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन आज की खराब जीवनशैली की वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ने लगा है। गलत लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही किडनी असर पड़ने लगा है। इसमें सबसे बड़ा कारण है, एल्कोहल का अधिक सेवन। इसक साथ-साथ  किडनी अस्वस्थ होने के कई कारण होते हैं। चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में-

इन 4 चीज़ों से बचें, किडनी बनेगी स्वस्थ (World Kidney Day):

एल्कोहॉल

एल्कोहल हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायी होता है। यह हर कोई जानता है। लेकिन फिर भी कई लोग एल्कोहल का सेवन करना नहीं छोड़ते हैं। किडनी (Kidney) खराब होने का सबसे बड़ा कारण होता है अधिक शराब का सेवन। शराब पीने से किडनियों की फंक्शनिंग में काफी परेशानी आती है। इसका असर सीधे हमारे दिमाग पर पड़ता है। शराब  सिर्फ किडनियों पर ही नहीं बल्कि बाकि अन्य अंगों के लिए भी खराब माना जाता है।

कैफीन

सुबह की शुरुआत चाय के बिना अधूरी सी लगती है। लेकिन हमारी यदि आदत किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कॉफी और चाय दोनों में ही कैफीन की अधिकता होती है। कैफीन किडनी के लिए काफी घातक होता है। कैफीन से ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ता है, जो किडनी के लिए घातक साबित होता है।

World Kidney Day 2020: किडनी की समस्या होगी दूर, खाएं ये 5 सुपरफूड्स

नमक

नमम में सोडियम की मात्रा काफी होती है। सोडियम एक ऐसा तत्व है, जो हमारे शरीर में द्रव संतुलित करने में मदद करता है। सोडियम पोटेशियम के साथ मिलकर हमारे शरीर के खून को किडनी के जरिए फिल्टर करता है। लेकिन अधिक नमक की मात्रा हमारी किडनी के लिए सही नहीं होती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे किडनी खराब होने की संभावना बढ़ती है।

डेयरी प्रोडक्ट

डेयरी प्रोडक्ट भी स्वस्थ किडनी के लिए अच्छा नहीं माना जाता। मिल्क से बने सभी खाद्य पदार्थ में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की अधिकता कापी होती है। इसके साथ ही प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। डेयरी प्रोडक्ट हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है, लेकिन इसकी अधिकता हमारे किडनी के लिए घातक होती है। इससे किडनी में पथरी बनने की संभावना काफी ज्यादा होती है।

Tips for healthy Kidney: डायबिटीज़ में किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source