
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 9, 2023 1:06 PM IST
Harmful habits damaging kidneys: क्रोनिक किडनी डिजिज (Chronic kidney disease) या क्रोनिक किडनी फेलियर जैसी स्थितियों में किडनी के कार्य करने की क्षमता तेजी से कम हो जाती है। जैसा कि हमारी किडनियों का काम शरीर में अटकी गंदगी और एक्स्ट्रा लिक्विड ( filter wastes and excess fluids ) को छानकर उसे शरीर से बाहर निकालना है। लेकिन, जब किडनी कमजोर हो जाती है या बीमार हो जाती है तो इससे किडनी को ना केवल काम करने में दिक्कत आती है बल्कि, इससे उनकी पूरी हेल्थ पर भी असर पड़ता है। (Effects of kidney damage)
किडनी कमजोर होने के कारण रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत आती है। वहीं, एडवांस किडनी डिजिज होने पर लोगों को डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ सकती है और किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। डॉ. भाविन पटेल (Dr. Bhavin Patel, Consultant Urologist Zen Multispecialty Hospital) बता रहे हैं किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय और उन स्थितियों के बारे में जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन सबके साथ-साथ किडनी डैमेज को गम्भीर बनाने वाली कुछ लाइफस्टाइल हैबिट्स के भी बारे में। पढ़ें ये सभी जानकारियां इस लेख में।
डॉ. भाविन पटेल के अनुसार, किडनी की बीमारियों और किडनी को नुकसान पहुंचने के कई कारण (Causes of kidney damage) हो सकते हैं। जैसे,
वहीं लोगों की कई आदतों और रोजमर्रा की जिंदगी में की जाने वाली कुछ गलतियों के चलते भी किडनी को नुकसान (lifestyle habits that are harmful for kidney health) पहुंच सकता है। ऐसी ही कुछ आदतें हैं-
डॉ. भाविन पटेल कहते हैं कि, धूम्रपान की आदत छोड़ने, वजन को कम करने या हेल्दी बॉडी वेट मेंटेन करने और हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट किडनी की समस्याओं को कम करने और किडनी को हेल्दी बनाने के उपाय हैं। इसके अलावा डायबिटीज (controlling diabetes) और ब्लड प्रेशर लेवल को मेंटेन (controlling high blood pressure levels) करने से भी क्रोनिक किडनी डिजिज से बच पाना और किडनी को स्वस्थ रखना आसान हो सकता है। (expert tips to prevent chronic kidney disease)