
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 12, 2020 3:14 PM IST
विश्व किडनी दिवस, किडनी स्टोन्स की वजहें ।
Kidney Stones Reasons: किडनी स्टोन्स (Kidney Stones) की वजह से लोगों को तेज़ दर्द और परेशानियां महसूस होता है। कुछ लाइफस्टाइल से जुड़ी ग़लतियों के अलावा कई बार अनुवांशिक कारणों से भी किडनी स्टोन की बीमारी हो सकती है। लेकिन, इसके अलावा भी किडनी स्टोन्स की कई वजहें हो सकती हैं। (Kidney Stones Reasons), विश्व किडनी दिवस(World Kidney Day 2020) पर जानें किडनी स्टोन्स की वजहों के बारे में। (Kidney Stones Reasons in hindi)
Healthy Kidney: बार-बार यूरिनेशन हो सकता है बच्चों में कमज़ोर किडनी का संकेत !
डायट मिस्टेक्स भी किडनी स्टोन्स या पथरी की वजहें बनती हैं। बोतलबंद कोला एसिडिक होता है। इसीलिए, इससे किडनी स्टोन्स की संभावना बढ़ जाती है। खासकर, जिन्हें पथरी की समस्या पहले से ही हो, उनके लिए यह ख़तरा और अधिक बढ़ जाता है। बोतलबंद कोला ड्रिंक्स के अलावा, नमक, सुपारी और लाइम जैसी चीज़ों के सेवन से परहेज़ करते हैं।
किडनी से जुड़ी समस्याएं अशुद्ध पानी पीने से बढ़ सकती है। जैसा कि ज़मीन से निकले पानी में नैचुरल मिनरल्स होते हैं। इससे, किडनी स्टोन्स की समस्या बार-बार होती है। इसीलिए, कुएं और हैंडपम्प का पानी पीने वाले लोगों को नल का पानी पीने की तुलना में किडनी स्टोन्स का ख़तरा बहुत अधिक होता है।(side effects of drinking contaminated water)
अशुद्ध पानी पीने से भी किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, साथ ही जो लोग बहुत कम मात्रा में पानी पीते हैं। उनके लिए भी किडनी स्टोन्स का ख़तरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। एक वयस्क व्यक्ति को दिन में 8-10 गिलास मतलब डेढ़ से 2 लीटर पानी पीना चाहिए। इसी तरह जिन लोगों को किडनी स्टोन्स की परेशानी हो तो लोगों को इससे, दोगुनी मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे, दोबारा स्टोन्स बनने से रोकने में सहायता होती है।