ये हैं वो संकेत, जो बताते हैं आपकी किडनी हो गई है खराब

किडनी के होने से शरीर से गंद तथा पेशाब बाहर निकलते हैं। जब ऐसा नहीं हो पाता तो किडनी में भरे हुए गंद के कारण आपके हाथ, पैर, टखना एवं चेहरा सूज जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 13, 2019 11:37 AM IST

बदलती खानपान की आदतों और भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषित पानी और प्रदूषण की वजह से किडनी की बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में भारत में क्रॉनिक किडनी रोग होने की समस्या में तेजी से इजाफा हुआ है। नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान को अपनाकर किडनी में होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। यदि आपको कुछ दिनों से कमर में दर्द, पैरों में सूजन आदि की समस्या नजर आ रही है, तो हो सकता है आपकी किडनी में कोई समस्या हो। आप कुछ संकेतों से पहचान सकते हैं कि आपकी किडनी हेल्दी है या बीमार हो चुकी है।

इन संकतों से पहचानें आपकी किडनी हेल्दी है या नहीं

- किडनी का काम है शरीर से टॉक्सिन पदार्थ और पेशाब बाहर निकालना। जब ऐसा नहीं होता तो किडनी में भरे हुए गंद के कारण हाथों, पैरों, टखनों, चेहरा आदि सूज जाता है।

- पेशाब का रंग गाढ़ा हो जाता है। आप कम पेशाब करते हैं या अधिक। बार-बार पेशाब लगने का एहसास होता है लेकिन करने पर होता नहीं है। पेशाब करते समय दर्द, दबाव और जलन अनुभव होना।

- मूत्र में रक्त आए या फिर झाग जैसा मूत्र आए, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। यह किडनी के खराब होने का निश्चित संकेत है।

- शरीर में कमजोरी, थकान या हार्मोन का स्तर गिर जाए तो यह भी किडनी के बीमारी के लक्षण माने गए हैं।

- ऑक्सीजन का कम होना और जिसके कारण चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी आए तो किडनी के बीमारी के लक्षण हैं।

विश्व किडनी दिवस, 14 मार्च : पुनर्नवा पौधा बीमार गुर्दे को कर सकता है स्वस्थ

- गर्मी में ठंड लगे और बुखार हो तो किडनी खराब होने के संकेत हो सकते हैं।

- किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों जम जाते हैं, जिससे त्वचा में रैशेज और खुजली होने लगती है। हालांकि, जरूरी नहीं कि ये लक्षण किडनी रोग होने में ही दिखें, क्योंकि ये लक्षण कई अन्य रोगों में भी नजर आते हैं।

- किडनी की बीमारी के कारण खून में युरिया का स्तर बढ़ जाता है। यह युरिया अमोनिया के रूप में उत्पन होता है, जिसके कारण मुंह से बदबू निकलने लगता है और जीभ का स्वाद भी बिगड़ जाता है।

- गुर्दे खराब होने से शरीर में विषाक्त पदार्थों का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण मतली और उल्टी आने लगता है।

- पीठ का दर्द पीठ के नीचले भाग से होते हुए पेड़ू-जांघ के जोड़ तक फैल जाए तो समझिए कि आप किडनी रोग के शिकार हो रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source