बहुत अधिक ठंड लगना भी हो सकता है आयोडिन की कमी का लक्षण, इन फू्डस से प्राप्त करें आयोडिन का डेली डोज़
बहुत अधिक ठंड लगना भी हो सकता है आयोडिन की कमी का लक्षण, इन फू्डस से प्राप्त करें आयोडिन का डेली डोज़
विश्व आयोडिन दिवस (world iodine deficiency day in Hindi) पर इस पोषक तत्व के महत्व, इसके फायदे और इसकी कमी की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जाते हैं। आयोडिन की कमी और इसकी वजह से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स से दुनियाभर के लोग जूझ रहे हैं।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 21, 2020 10:08 PM IST
बहुत अधिक ठंड लगना भी हो सकता है आयोडिन की कमी का संकेत, इन फू्डस से प्राप्त करें आयोडिन का डेली डोज़
Iodine Benefits: आयोडिन शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। विश्व आयोडिन दिवस (World Iodine Deficiency Day in Hindi) पर इस पोषक तत्व के महत्व, इसके फायदे (Iodine Benefits) और इसकी कमी की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जाते हैं। आयोडिन की कमी (Iodine Deficiency Problem) और इसकी वजह से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स से दुनियाभर के लोग जूझ रहे हैं।
आयोडिन की कमी (Iodine Deficiency in Pregnancy Hazards) के कारण प्रेगनेंट महिलाओं में बच्चे का समय पूर्व जन्म यानि प्रीमैच्योर डिलिवरी का खतरा बढ़ जाता है। वहीं भ्रूण के अधूरे विकास और भविष्य में बच्चे के दिमागी तौर पर कमज़ोर होने का डर भी बढ़ जाता है। यही नहीं, महिलाओं में गर्भपात (Miscarriage Cause) का खतरा भी आयोडिन की कमी के चलते बढ़ जाता है।
ये समस्याएं हो सकती हैं शरीर में आयोडिन की कमी के लक्षण (Iodine Deficiency Symptoms ):
बहुत अधिक या तेज़ी से वज़न बढ़ना
ड्राई स्किन
थायराइड ग्रंथि में सूजन
अत्यधिक थकान, भारी सामान उठाने में परेशानी
स्लो मेटाबॉलिज़्म
हेयरफॉल
धड़कनों का असामान्य हो जाना
कमज़ोर मेमरी
पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं
आयोडिन की कमी दूर करते हैं ये फूड्स (Iodine Rich Foods):
आयोडिन का सबसे अच्छा स्रोत है नमक। अपने भोजन में आयोडिन युक्त नमक शामिल करें।
आलू के छिलकों (Potato Peels) में आयोडीन अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसीलिए, आलू का सेवन छिलके (Healthy ways to eat Potatoes) सहित करें। (Benefits of Eating potatoes)
डेयरी प्रॉडक्ट्स में भी आयोडिन की मात्रा अधिक होती है। दूध, दही और चीज़ का सेवन कर आप अपनी आयोडिन की डेली खुराक प्राप्त कर सकते हैं। (Health Benefits of Dairy)
काले और लाल किशमिश (Black Raisins Benefits) का सेवन करें। इनसे भी आपको आयोडिन की आवश्यक मात्रा प्राप्त होगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.