World Hypertension Day 2023: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह किए जाने वाले योगासन

Yoga for high blood pressure: वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे में मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 15, 2023 4:50 PM IST

Yoga asanas for hypertension: हाई ब्लड प्रेशर भारत में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली क्रोनिक बीमारियों में से एक है। हाई ब्लड प्रेशर के मामले तेजी से बढ़ने के कारण लोगों में हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कई अलग-अलग प्रकार की दवाएं मिल जाती हैं, साथ ही कई घरेलू नुस्खे भी हैं जो ब्लड प्रेशर लेवल कम करने में काफी प्रभावी रूप से काम करते हैं। इसके अलावा आपको फिजिकली एक्टिव रहने की सलाह भी दी जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर लेवल को मेंटेन रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आपको पता है कुछ प्रकार के योगासन करके भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका अभ्यास सुबह के समय किया जाता है और ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद भी करते हैं।

पद्मासन (Padmasana for high blood pressure)

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पद्मासन योगाभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इस योगाभ्यास के दौरान शरीर को पर्याप्त आराम मिलता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बहुत जरूरी होता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर थोड़ा बहुत बढ़ा हुआ है, तो यह आपके दिमाग को शांत करता है और साथ ही आपके हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में भी मदद करता है।

शिशुआसन (Child pose for high blood pressure)

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सुबह के समय शिशुआसन यानी बालासन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। बालासन शरीर के तनाव को प्रभावी रूप से कम करता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में भी काफी हद तक सुधार करता है। रोजाना यह योगासन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

धनुरासन (Bow pose for high blood pressure)

शरीर के निचले और ऊपरी भाग को स्ट्रेच करने के लिए धनुरासन काफी फायदेमंद हो सकता है। शरीर की मासंपेशियों को रिलेक्स करन के लिए स्ट्रेचिंग करना बहुत जरूरी है और ऐसा करने से हाई ब्लड प्रेशर लेवल कम करने में भी काफी मदद मिलती है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर लेवल हाई होने के खतरे को भी कम करता है।

वज्रासन (Thunderbolt pose for high blood pressure)

जिस प्रकार मेडिटेशन करे से हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद मिलती है, उसी प्रकार वज्रासन भी इसमें काफी मदद कर सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से वज्रासन योगाभ्यास करना चाहिए।

शवासन (Corpse Pose for high blood pressure)

बॉडी स्ट्रेस कम करने और दिमाग को शांत करने के लिए शवासन काफी फायदेमंद योग मुद्रा मानी जाती है। साथ ही ये दोनों चीजें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी होती हैं। इसके अलावा सिर दर्द व थकान को दूर करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में शवासन काफी फायदेमंद हो सकता है।

भुजंगासन (Cobra Pose for high blood pressure)

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में काफी मदद करता है। सुबह के समय भुजंगासन अभ्यास करने से दिनभर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। खासतौर पर जिन लोगों को यह बीमारी होने का खतरा है, उन्हें रोज सुबह यह योगासन अभ्यास जरूर करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source