Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hypertension in hindi: हाइपरटेंशन के शिकार आज अधिकतर लोग हो रहे हैं। हृदय का मुख्य काम है धमनियों के जरिए ऊर्जा और ऑक्सीजन देने के लिए शरीर के चारों ओर ब्लड पंप करना। धमनियों के जरिए ब्लड फ्लो करने के लिए दबाव की एक निश्चित मात्रा की आवश्यकता होती है। यदि ब्लड फ्लो का यह दबाव सामान्य दबाव से अधिक होता है, तो यह रक्त वाहिकाओं (धमनियों) की दीवार पर अतिरिक्त तनाव डालता है। इसे ही हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन कहते हैं। यह हाई प्रेशर हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी की समस्या या डिमेंशिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
उच्च रक्तचाप करना है नॉर्मल, तो करें ”हाइपरटेंशन मुद्रा”
अल्कोहन का अधिक सेवन।
अधिक नमक खाना।
एक्सरसाइज न करना।
खाने में फल या सब्जियों की कमी।
कॉफी-चाय का अधिक सेवन।
धूम्रपान करना।
वजन बढ़ना।
तनाव में रहना।
वसा युक्त भोजन करना।
पारिवारिक इतिहास।
हाइपरटेंशन आमतौर पर एक साइलेंट कंडीशन है। शुरुआत में कई लोगों को कोई भी लक्षण नहीं नजर आते।
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए पिएं ये 5 सुपर हेल्दी ड्रिंक्स
गंभीर सिरदर्द।
थकान।
धुंधली दृष्टि।
छाती में दर्द।
सांस लेने में कठिनाई।
चक्कर आना।
उल्टी या मितली।
सांसों की कमी।
पेशाब में खून आना।
- वजन बढ़ने के साथ अक्सर हाइपरटेंशन बढ़ता है। इसके अलावा यदि वजन अधिक हो तो सोते समय सांस संबंधित समस्याएं भी पैदा होती हैं, जिसे स्लीप एप्निया भी कहते हैं। यह हाइपरटेंशन को आगे बढ़ाने का काम करता है। वजन घटाना हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका है। ऐसे में व्यायाम करके अपने वजन घटाएं।
- दिन में 30 से 60 मिनट एक्सरसाइज करें। इससे मूड भी दुरुस्त होता है। यह मधुमेह और अन्य प्रकार के हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करता है।
- हाइपरटेंशन कम करने के लिए आहार में बदलाव करें। फल, सब्जियों और साबूत अनाज का सेवन करें। लो फैट डेयरी उत्पाद लें। इसके अलावा लीन मीट, मछली और नट्स का सेवन करें। आप उन आहार का सेवन करें, जिनमें सैचुरेटेड फैट ज्यादा हों जैसे प्रोसेस्ड फूड, फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट आदि।
दिल के मरीजों के लिए डायट चार्ट, रोज करें फॉलो हेल्दी रहेगा हार्ट
- हाइपरटेंशन कम करने के लिए न्यूनतम सोडियम का सेवन करना महत्वपूर्ण है। अधिक सोडियम खाने से शरीर द्रव को बनाना शुरू कर देता है। इसके परिणामस्वरूप रक्तचाप में तेज वृद्धि होती है।
- शराब के अत्यधिक सेवन से उच्च रक्तचाप सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा अत्यधिक शराब पीने से कुछ रक्तचाप दवाओं की प्रभावशीलता भी कम हो सकती है।
- तनाव भी हाइपरटेंशन को बढ़ाता है। यह अस्थायी रूप से रक्तचाप को बढ़ा सकता है। दैनिक जिम्मेदारियों से दूर होना महत्वपूर्ण है ताकि आप तनाव कम कर सकें।
- धूम्रपान करने से रक्तचाप या हाइपरटेंशन बढ़ता है। धूम्रपान न करें, इससे रक्तचाप सामान्य होता है। धूम्रपान छोड़ने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है।