World Hepatitis Day 2021: हेपेटाइटिस ए कितना खतरनाक? क्या होते हैं इसके लक्षण, कारण, उपचार
World Hepatitis Day 2021: हेपेटाइटिस ए कितना खतरनाक? क्या होते हैं इसके लक्षण, कारण, उपचार जानें यहां...
Symptoms of Hepatitis A in Hindi: लिवर (Liver) से संबंधित बीमारी है हेपेटाइटिस। दुनिया भर में 28 जुलाई को 'वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे' (World Hepatitis Day 2021) मनाया जाता है। दुनियाभर में लाखों लोग हेपेटाइटिस वायरस से ग्रस्त होते हैं। हेपेटाइटिस वायरस के पांच प्रकार होते हैं जैसे हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई। हेपेटाइटिस लिवर में होने वाला एक तरह का इन्फ्लेमेशन (Liver problem) होता है। यह इन्फ्लेमेशन बैक्टीरिया, वायरस, अधिक एल्कोहल का सेवन, ऑटोइम्यून डिजीज के कारण हो सकता है। हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) और सी (Hepatitis C) को क्रोनिक माना जाता है, इसलिए सबसे ज्यादा बातें इसी पर होती हैं, लेकिन अन्य हेपेटाइटिस के प्रकार को नजरअंदाज करना गलती हो सकती है। आज हम जानेंगे हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) के बारे में। हेपेटाइटिस ए संक्रमित भोजन, दूषित पानी से फैल सकता हैं। हालांकि, मरीज प्रॉपर इलाज के बाद स्वस्थ हो जाता है। आइए जानते हैं हेपेटाइटिस ए के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में....
हेपेटाइटिस ए का कारण (Causes of Hepatitis A)
हेपेटाइटिस ए से ग्रस्त व्यक्ति टॉयलेट के इस्तेमाल के बाद जब अपने हाथों को साफ ना करे और उसी हाथ से खाना बनाए, पानी छुए, तो दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को भी हेपेटाइटिस ए (Hepatitis A) के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अधिक शराब का सेवन भी हेपेटाइटिस ए के होने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है। ओरल सेक्स के जरिए यह हो सकता है। दूषित पानी के सेवन, दूषित फल, सब्जी, फूड्स के सेवन से हो सकता है।
हेपेटाइटिस ए के लक्षण (Symptoms of Hepatitis A)
- पेट में दाईं तरफ लिवर के पास दर्द होना।
- बिना शारीरिक मेहनत किए थकान महसूस करना।
- भूख में कमी, वजन कम होना।
- बुखार होना । गर्दन की मांसपेशियों में दर्द होना।
- शरीर पर चकते होना। जोड़ों में दर्द होना।
- त्वचा और आंखों का पीला नजर आना।
- गहरे रंग का पेशाब होना। मल भी पीला होना।
हेपेटाइटिस ए का टेस्ट
हेपेटाइटिस ए का पता लगाने के लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट करते हैं। लिवर में दर्द, सूजन महसूस हो, तो डॉक्टर से मिलें। एंटीबॉडी से शरीर के अंदर हेपेटाइटिस ए वायरस होने का पता चलता है।
हेपेटाइटिस ए का इलाज(Treatment of Hepatitis A)
- अधिक से अधिक आराम करें।
- हेल्दी और घर का बना स्वच्छ खाना खाएं।
- तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें।
- शराब का सेवन छोड़ दें।
- खुजली जैसी समस्या होती है, तो डॉक्टर से दिखाएं।