World Hepatitis Day 2020: हेपेटाइटिस में किन चीज़ों का सेवन है फायदेमंद और किन चीज़ों से करना चाहिए परहेज

सही डायट की मदद से इस समस्या से जल्द उबरने में सहायता होती है। जबकि, ग़लत डायट स्थिति को गम्भीर भी बना सकती है। हेपेटाइटिस जानलेवा भी हो सकता है। इसीलिए, मरीज़ों को अपना ख्याल रखते हुए दवाइयों, डायट और लाइफस्टाइल से जुड़ी सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। इसी तरह वेट मैनेजमेंट भी हेपेटाइटिस से जल्द ठीक होने के लिए आवश्यक है। आइए जानते हैं हेपेटाइटिस के मरी़ज़ों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 28, 2020 10:53 AM IST

World Hepatitis Day 2020: हेपेटाइटिस बी लीवर से जुड़ी बीमारी है। इस बीमारी के बारे में लोगों को  जागरूक करने के लिए  वर्ल्ड हेपाटाइटिस डे ( World Hepatitis Day 2020) मनाया जाता है। हेपेटाइटिस में लोगों को अपनी डायट का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि, सही डायट की मदद से इस समस्या से जल्द उबरने में सहायता होती है। जबकि, ग़लत डायट स्थिति को गम्भीर भी बना सकती है। हेपेटाइटिस जानलेवा भी हो सकता है। इसीलिए, मरीज़ों को अपना ख्याल रखते हुए दवाइयों, डायट और लाइफस्टाइल से जुड़ी सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। इसी तरह वेट मैनेजमेंट भी हेपेटाइटिस से जल्द ठीक होने के लिए आवश्यक है। (Diet Tips for Hepatitis) आइए जानते हैं हेपेटाइटिस के मरी़ज़ों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं-

किन चीज़ों का सेवन है हेपेटाइटिस में फायदेमंद:

  • कॉफ़ी का सेवन हेपेटाइटिस में करना फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए , इस समस्या से पीड़ित लोगों को कॉफी का सेवन करना चाहिए। आप दिन में  3-4 कप कॉफ़ी पी सकते हैं। इससे, धीरे-धीरे वायरस को कंट्रोल करना आसान होता रहेगा। (Diet Tips for Hepatitis in hindi)
  •  हेपेटाइटिस बी में हाई-प्रोटीन फूड्स खाने चाहिए। यह सेल्स रिपेयर में मदद करता है। प्रोटीन के लिए आप अपनी डेली डायट में अंडाे, ड्राई फ्रूट्स, डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसी चीज़ें शामिल कर सकते हैं।
  • मौसमी फल और सब्ज़ियां हेपेटाइटिस बी के मरीज़ों की डायट में होनी ही चाहिए। फलो से मिलने वाला फाइबर और सब्जियों के पोष्टिक तत्व इस समस्या में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है।
  • छोटे-छोटे मील्स लेते रहें। हेपेटाइटिस बी में बार बार भोजन करना हिए,।इसमें चाहे खाने को थोडा थोडा कर के खा ले लेकिन खाए इससे शरीर में कमजोरी नही आती है।
  • पानी की पर्याप्त मात्रा का भी ध्यान रखें।  हेपेटाइटिस बी में शरीर को हाइड्रेटेड रखें। इससे शरीर में लिक्विड का स्तर संतुलित रहेगा और मरीज़ जल्द ठीक भी होगा। ।

इन चीज़ों से करें परहेज (Diet Tips for Hepatitis)

  • फ़ास्ट फ़ूड और जंक फूड खाने से बचें। ऐसी चीज़ों से परहेज करना चाहिए।
  • हाई- कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से दूरी बना ले क्यूंकि यह शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ा देते है जो इस दौरान सही नही होती है।
  • मीठी चीजें भी हेपेटाइटिस बी के मरीज के लिए नुकसानदायक हैं। इसीलिए,मीठे से परहेज बना लेना चाहिए। क्यूंकि मीठा लीवर में पचता नही है और इस समस्या को बढ़ा देता है।
  • हेपेटाइटिस बी के रोगी को डेयरी के किसी भी उत्पाद से बने खाद्य पदार्थ का सेवन नही करना क्यूंकि इनमे लेक्टोज पाया जाता है लीवर के लिए सही नही होता है। (Diet Tips for Hepatitis in hindi)

World Hepatitis Day : हेपाटिक एन्सेफॅलोपॅथी क्या हैं ? जानें इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2020: क्या डायबिटीज में हेपेटाइटिस सी होने का बढ़ जाता है खतरा? जानिए दोनों के बीच संबंध