Advertisement

वर्ल्‍ड हेपेटाइटिस डे 2018 : हेपेटाइटिस के इलाज में कारगर हैं ये घरेलू नुस्‍खें

हेपेटाइटिस के इलाज में चिकित्‍सकीय परामर्श के साथ अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे।

Written By Yogita Yadav
Updated : July 27, 2018 5:07 PM IST

हेपेटाइटिस तेजी से फैलने वाली बीमारी है। इसके लिए जागरुकता और उपचार दोनों ही बहुत जरूरी हैं। हेपेटा‍इटिस की पहचान करने के लिए डॉक्‍टरी जांच ही सबसे बेहतर तरीका है। पर हमारे घर में ही कुछ ऐसे नुस्‍खे मौजूद हैं, जिनका इस्‍तेमाल कर हेपेटाइटिस के इलाज में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - टैटू बनवाया तो जा सकती है जान, सूईं के जरिए फैलता है यह वायरस

Advertisement

हेपेटाइ‍टिस के लिए घरेलू उपचार

1 हरा धनिया को बारीक काट लें और उसमे 8 से 10 तुलसी के पत्ते डालकर 4 लीटर पानी में तब तक उबालें, जब तक यह 1 लीटर न रह जाए। अब इसे ठंडा कर लें और दिन में 2 से 3 बार रोगी को पिलाएं।

Advertisement

2 तुलसी के पत्ते का पेस्ट बनाकर इसे गन्ने के रस में मिलाकर रोगी का पिलाने से लाभ हो सकता है। 15 से 20 दिनों तक इसे लेने से हेपेटाइटिस सी के इलाज में मदद मिल सकती है।

3 शहद के साथ जरा सा कपूर मिलाकर रोगी का खिलाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कपूर की मात्रा गेहूं के दाने बराबर ही हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। कपूर का इस्‍तेमाल करने से पहले यह जरूर चैक कर लें कि कहीं इससे आप एलर्जिक तो नहीं।

4 अपनी डाइट में नींबू, छुहारे, इलायची, बादाम, किशमिश, आंवला, पालक, टमाटर के अलावा कई तरह के फलों को शामिल करें।

5 हो सके तो कुछ दिन सिर्फ फलाहार लें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

6 तुलसी के पत्ते को पीसकर मूली के रस के साथ लेने से भी लाभ होगा।

7 फास्ट फूड एवं जंक फूड को खाने से बचें।

8 जरूरी है कि जब तक पूरी तरह स्‍वस्‍थ न हो जाएं घर का बना हल्‍का सुपाच्‍य भोजन ही करें।

नोट – जरूरी है कि इन घरेलू नुस्‍खों से पूर्व चिकित्‍सकीय परामर्श अवश्‍य लें।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

About the Author

... Read More