विश्‍व हृदय दिवस : समझें दिल की अहमियत और इन टिप्‍स के साथ बनें 'हार्ट हीरो'

हर साल 29 सितंबर को वर्ल्‍ड हार्ट डे मनाया जाता है, इसका उद्देश्‍य दिल की सेहत के प्रति लोगों को जागरुक करना है। इस वर्ष की थीम में आपको अपने साथ अपने परिवार के हृदय स्‍वास्‍थ्‍य का भी ख्‍याल रखना है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 28, 2019 1:27 PM IST

दिल ही वह महत्‍वपूर्ण अंग है जो पूरे शरीर के प्रत्‍येक अंग की मदद करता है। इसके बावजदू अगर आप अपने दिल का ख्‍याल नहीं रखते, तो यह वाकई खतरनाक हो सकता है। इस वर्ष विश्‍व हृदय दिवस (World Heart Day) के अवसर पर जानें वे साधारण उपाय जिनसे आप अपने दिल को लंबे समय तक स्‍वस्‍थ रख सकते हैं। आइए जानें क्‍यों है इस दिवस का इतिहास, जरूरत और इस वर्ष की थीम।

वर्ल्‍ड हार्ट डे

हर वर्ष 29 सितंबर को विश्‍व हृदय दिवस मनाया जाता है। हालांकि इसकी शुरूआत वर्ष 2000 से की गई। पर तब यह सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। जबकि वर्ष 2014 से इसके लिए 29 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी गई। अब ये दुनिया भर में 29 सितंबर को ही मनाया जाता है। इसका लक्ष्‍य लोगों को हृदय स्‍वास्‍थ्‍य और उसकी चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरुक करना है।

माई हार्ट योअर हार्ट 

दिल की सुरक्षा और उसके स्‍वास्‍थ्‍य के संदर्भ में बढ़ रही चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हर वर्ष एक थीम निश्चित की जाती है। इस थीम के अनुसार ही विभिन्‍न सरकारी और गैर सरकारी संगठन हार्ट हेल्‍थ से जुड़े आयोजन और अभियान चलाते हैं। इस वर्ष इस खास दिन के लिए माई हार्ट योअर हार्ट थीम रखी गई है। इसका लक्ष्‍य अपने दिल के लिए प्रति खुद जिम्‍मेदार होना और उसके स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रख अपनी जिंदगी का हीरो बनना है।

समझें हृदय स्‍वास्‍थ्‍य की चुनौतियां

लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण हृदय स्‍वास्‍थ्‍य की राह में कई चुनौतियां खड़ी हो गईं हैं। जिससे ज्‍यादातर जानते हुए भी बच नहीं पा रहे। नए लाइफस्‍टाइल में समग्र स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचा है। पर दिल एक ऐसा अंग है, जिसका स्‍वस्‍थ रहना पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में ही दस करोड़ से ज्‍यादा लोग दिल की बीमारियों से ग्रस्‍त हैं। इनमें सभी उम्रदराज लोग नहीं है। बल्कि बीस-तीस उम्र के लोग भी दिल की बीमारियों से ग्रस्‍त हो रहे हैं। इन चुनौतियों को समझते हुए आपको अपने दिल की सेहत पर बहुत ध्‍यान देने की जरूरत है।

इस तरह रखें अपने दिल का ख्‍याल 

  • अपने दिल का ख्‍याल रख आप भी हार्ट हीरो बन सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि बस छोटे-छोटे नियमों का पालन करें।
  • हेल्‍दी हार्ट के लिए जरूरी है कि आपका लाइफस्‍टाइल भी हेल्‍दी हो। इसमें वर्कआउट को जरूर शामिल करें। ओबेसिटी यानी मोटापा दिल की सेहत के लिए घातक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने रूटीन में वर्कआउट, व्‍यायाम, योग आदि को जरूर शामिल करें।
  • अस्‍वास्‍थ्‍यकर भोजन यानी अनहेल्‍दी डाइट भी दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। बेड कोलेस्‍ट्रॉल दिल की धमनियों को ब्‍लॉक कर देता है। इसलिए डाइट में इस बात का जरूर ध्‍यान रखें।

ये पांच हैं ‘ठग्स ऑफ हार्ट’, इनसे रखें दिल का ख्‍याल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source