World Heart Day: डायबिटीज़ है तो हो सकता है हार्ट अटैक, दिल की बीमारियों से बचने के लिए ये टिप्स करें फॉलो

डायबिटीज़ में हार्ट अटैक (Heart Attack) से बचने के लिए कुछ प्रीकॉशन्स लिए जा सकते हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही सावधानियां, जिन्हें बेहतर हार्ट हेल्थ के लिए आप अपना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2019 10:13 AM IST

डायबिटीज़ (Diabetes) की समस्या में दिल की बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। हेल्दी हार्ट (healthy heart) और बेहतर कार्डियोवैस्क्युलर हेल्थ (cardiovascular health) के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बहुत अहम माना जाता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों में से 65 प्रतिशत से अधिक लोगों को दिल की बीमारियों की संभावना होती है। उनमें हार्ट अटैक का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता है तो वहीं कुछ लोगों को बहुत जल्द ही इसके लक्षण दिखायी देने लगते हैं।

डायबिटीज़ में हार्ट अटैक (Heart Attack) से बचने के लिए कुछ प्रीकॉशन्स लिए जा सकते हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही सावधानियां, जिन्हें बेहतर हार्ट हेल्थ के लिए आप अपना सकते हैं। (Tips To keep heart Healthy)

ब्लड शुगर करें कंट्रोल:

डायबिटीज़ को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण हैं, इस बीमारी के बारे में पता लगते ही लोगों को अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करना शुरु कर देना चाहिए। कुछ स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि शुरुआत के 10 वर्षों में अगर डायबिटीज़ को कंट्रोल में रखा गया तो दिल की सेहत अच्छी रहती है।

वेट लॉस है ज़रूरी:

मोटापे से परेशान लोग या अधिक वजन वाले लोगों को 7-10 प्रतिशत तक वजन कम करना चाहिए। इसके साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डायट लेने से वेट लॉस तेज़ी से होगा और आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

स्मोकिंग छोड़ दें:

धूम्रपान से बचें। साथ ही तम्बाकू से बनी अन्य सभी चीज़ों का सेवन भी बंद कर दें। आप इसके लिए निकोटिन वाले च्यूइंग गम चबा सकते हैं। साथ ही अपने डॉक्टर से बात कर आप ऐसी दवाओं का सेवन कर सकते हैं, जो स्मोकिंग छोड़ने में मददगार साबित होती हैं।

हार्ट चेक-अप्स कराते रहें:

अगर दिल की बीमारियों को रोकना संभव ना हो सका हो, तो इनकी जल्द से जल्द पहचान करना ज़रूरी है। दिल की बीमारियों का सही समय पर पता लगाने के लिए डायबिटिक्स को नियमित रुप से हार्ट चेक-अप्स कराने चाहिए। ताकि सही समय पर दिल से जुड़ी बीमारियों का पता लग सके और मरीज़ के बचाव के लिए ज़रूरी उपाय किए जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source