
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 30, 2025 1:01 PM IST
Online Consultation For Heart Patients: इंटरनेट के इस दौर में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है, लोग बातें ऑनलाइन करते हैं, खाना ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं और शॉपिंग भी ऑनलाइन करते हैं। यहां तक कि डॉक्टर से कंस्लटेशन भी अब लोग ऑनलाइन ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या के लिए तो यह है या फिर अगर आपको कोई सामान्य स्वास्थ्य समस्या है तो भी यह सही है। लेकिन क्या हार्ट जैसी संवेदनशील मामलों में यह सही है, क्या हार्ट के मरीज भी ऑनलाइन कंसल्टेशन ले सकते हैं और यह कितना संभव है। यह सवाल आज बहुत से लोगों के मन में है, क्योंकि आजकल लोगों को सब कुछ ऑनलाइन करने की आदत पड़ गई है। इसलिए इस लेख में हम जानने की कोशिश करेंगे कि क्या हार्ट पेशेंट्स के लिए ऑनलाइन कंसल्टेशन संभव है और भारत में कौन-कौन से हॉस्पिटल यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
हार्ट के मरीजों के लिए ऑनलाइन कंसल्टेशन प्रक्रिया काफी अच्छा ऑप्शन है और कुछ स्थितियों में यह काफी फायदेमंद रह सकता है। हार्ट के मरीजों को अक्सर बार-बार चेकअप कराने की जरूरत पड़ती है, जिससे कई बार हॉस्पिटल से दूर रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। जबकि ऑनलाइन कंसल्टेशन से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर डॉक्टर मिल जाते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को काफी मदद भी मिल सकती है।
(और पढ़ें - हार्ट अटैक के कारण)
भारत में हार्ट पेशेंट्स के लिए ऑनलाइन कंसल्टेशन अब बिल्कुल संभव है और देश के लगभग हर कोने में बैठा मरीज ऑनलाइन कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों के साथ कंसल्ट कर सकते हैं। क्योंकि देश के कई बड़े अस्पताल हैं, जो यह ऑनलाइन कंसल्टेशन सुविधा अब देने लगे हैं। भारत में हार्ट पेशेंट्स के लिए ऑनलाइन कंसल्टेशन फोन कॉल, चैट और वीडियो कॉलिंग की सुविधा पर उपलब्ध है, जिसे मरीज अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
(और पढ़ें - ओपन हार्ट सर्जरी क्यों की जाती है?)
भारत में कोई एक नहीं बल्कि कई बड़े हॉस्पिटल जो ऑनलाइन कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, जिनमें मैक्स व अपोलो भी शामिल हैं। वहीं अन्य प्राइवेट कंपनियां हैं, जिनके द्वारा बनाए गए ऐप या पोर्टल की मदद से मरीज डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं और एक निर्धारित फीस देकर उनसे कंस्लटेशन ले सकते हैं। सिर्फ प्राइवेट हॉस्पिटल ही नहीं बल्कि सरकार भी इस पर काम कर रही है। भारत सरकार ने टेलीमेडिसिन सर्विस के तहत ईसंजीवनी (eSanjeevani) लॉन्च किया जिसके तहत मरीज बिना किसी खर्च के ऑनलाइन डॉक्टर के साथ वीडियो कंसल्टेशन कर सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सर्वोदय हॉस्पिटल में एसोसिएट डायरेक्टर एंड एचओडी - इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डॉ. ज्ञांति आरबी सिंह के अनुसार अगर बार हार्ट से जुड़ी बीमारियों को मैनेज करने की है, तो यह एक अच्छा विकल्प है। फॉलो-अप में, दवाओं से जुड़ी जानकारियां लेने में और लैब टेस्ट के रिजल्ट दिखाने व उनके बारे में डॉक्टर से पूछने आदि में ऑनलाइन कंसल्टेशन जैसे कार्यों को ऑनलाइन कंसल्टेशन काफी सरल बना देती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो ज्यादा चल फिर नहीं पाते हैं या फिर जिनका घर अस्पताल से ज्यादा दूर पड़ता है।
हालांकि, डॉ. ज्ञांति ने यह भी बताया कि ऐसा नहीं है कि हर बार आप ऑनलाइन कंसल्टेशन से काम चला लेंगे, जब जरूरत हो डॉक्टर के पास जाना बहुत जरूरी है। अगर आपको किसी भी तरह का कोई अलग लक्षण महसूस हो रहा है या फिर कोई समस्या अचानक से महसूस होने लगी है, तो उस बारे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर हार्ट के मरीज को छाती में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, दिल की धड़कन बढ़ना या इस तरह का कोई अन्य लक्षण महसूस हो रहा है, तो उसे ऑनलाइन कंसल्टेशन के भरोसे नहीं बैठना चाहिए बल्कि जल्द से जल्द डॉक्टर को फिजिकली अपने लक्षण दिखाने चाहिए। ऑनलाइन कंसल्टेशन की मदद से सिर्फ चल रहे ट्रीटमेंट का फॉलोअप बनाए रखने और डॉक्टर से छोटी-मोटी सलाह लेने के लिए सही है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हार्ट पेशेंट को नियमित रूप से 30-35 मिनट की वॉक जरूर करना चाहिए। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
हार्ट पेशेंट को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। हेल्दी डाइट लें और रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। हार्ट की रेगुलर चेकअप जरूर कराएं।
हार्ट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। आपको धूम्रपान और शराब से भी पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।