Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Heart Day 2020: डायबिटीज़ में बढ़ जाता है दिल की बीमारियों का ख़तरा, हेल्दी हार्ट के लिए करें ये उपाय

डायबिटीज़ के मरीज़ों में किडनी फेलियर, मोटापा और दिल की बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक होता है। जैसा कि, हार्ट पेशेंट्स और हार्ट अटैक के मामले भी भारत में बहुत अधिक है। इसीलिए, डायबिटीज़ को कंट्रोल करने के लिए जल्द-से-जल्द और सभी सभी ज़रूरी कदम उठाने चाहिए। (World Heart Day 2020)

World Heart Day 2020: डायबिटीज़ में बढ़ जाता है दिल की बीमारियों का ख़तरा, हेल्दी हार्ट के लिए करें ये उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 28, 2020 12:17 PM IST

Health Tips for Diabetics: डायबिटीज़ भारत में एक सामान्य बीमारी बनती जा रही है। क्योंकि, भारत में डायबिटीज़ के मरीज़ों की संख्या (Diabetes Patients in India) तेज़ी से बढ़ रही है। पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र को डायबिटीज़ की वैश्विक राजधानी कहा जाने लगा है। इससे, इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भविष्य में भारत में डायबिटीज़ की समस्या और गम्भीर हो सकती है। डायबिटीज़ के साथ अन्य कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। जिससे, शरीर की कार्यप्रणालियां प्रभावित होती हैं। (World Heart Day 2020)

डायबिटीज़ के मरीज़ों में किडनी फेलियर, मोटापा और दिल की बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक होता है। जैसा कि, हार्ट पेशेंट्स और हार्ट अटैक के मामले भी भारत में बहुत अधिक है। इसीलिए, डायबिटीज़ को कंट्रोल करने के लिए जल्द-से-जल्द और सभी सभी ज़रूरी कदम उठाने चाहिए। (World Heart Day 2020)

क्या हैं डायबिटीज़ के कारण ?

डायबिटीज़ के 2 प्रकार हैं-टाइप 1 और टाइप (Type 1 Diabetes) 2 डायबिटीज़ (Type 2 Diabetes)। टाइप 1 डायबिटीज़ जन्मजात या अनुवांशिक होते हैं जबकि, टाइप 2 डायबिटीज़ लाइफस्टाइल से जुड़ी ग़लतियों की वजह से होता है। मोटापा, एक्सरसाइज़ ना करना, अनहेल्दी डायट, नींद की कमी और तनाव टाइप 2 डायबिटीज़ के मुख्य कारण (Diabetes Reasons) बनते हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, हायपरटेंशन और डायबिटीज़ दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि डायबिटिक्स को हमेशा ऐसी हेल्दी आदतें अपनाने के लिए कहा जाता है जिनसे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो। (Healthy Heart Tips)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

डायबिटीज़ में यूं रखें दिल का ख्याल (Tips for Healthy Heart)

  • हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को सबसे पहले अपना ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के प्रयास करने चाहिए। इसके लिए नियमित जांच और अन्य डॉक्टरी सलाह माननी चाहिए।
  • वजन कम करें, क्योंकि मोटापा ब्लड शुगर बढ़ाने कंट्रोल करने में एक बड़ी बाधा है।
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग-प्राणायाम, खुली हवा और धूप में टहलें।
  • शरीर में विटामिन डी की कमी और विटामिन बी12 की कमी ना होने दें।
  • एक्टिव रहें  (Health Tips for Diabetics)
  • दवाइयों का सही समय पर सेवन करें