World Health Day 2020: 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' थीम और इस दिन को मनाने का उद्देश्य

कल यानी 7 अप्रैल को 72वां 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' (World Health Day) हम मनाएंगे। डब्लूएचओ इस वर्ष उन नर्सों और मिडवाइव्स के योगदान को सम्मान दे रहा है, जो कोडिव-19 की जंग के खिलाफ दुनिया को स्वस्थ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दिन को डब्लूएचओ ने  #सपोर्टनर्सेजएंडमिडवाइव्स (#SupportNursesAndMidwives) थीम से संबोधित किया है। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 6, 2020 2:26 PM IST

World Health Day 2020 in Hindi: पूरी दुनिया में 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' (World Health Day 2020) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे खास उद्देश्य है दुनिया भर में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करना और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच को सुनिश्चित करना है। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नेतृत्व में 7 अप्रैल को पूरे विश्व भर में लोगों द्वारा 'विश्व स्वास्थ्य दिवस ' यानी 'वर्ल्ड हेल्थ डे' मनाया जाता है।  वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व की ओर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए हर साल इसका मुख्य मकसद लोगों को लंबी उम्र तक हेल्दी रखना होता है।

'वर्ल्ड हेल्थ डे' का इतिहास (World Health Day History) 

डब्लूएचओ ने अपने स्‍थापना दिवस यानी कि 7 अप्रैल 1950 से 'वर्ल्ड हेल्थ डे' मनाने की शुरुआत की थी। स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से डब्लूएचओ के नेतृत्‍व में हर साल दुनिया भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

क्या है इस बार की थीम (World Health Day Theme) 

हर वर्ष एक खास विषय यानी थीम का चुनाव करके इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। पिछले साल स्‍वास्‍थ्‍य दिवस की थीम थी 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज : एवरीवन, एवरीवेयर'। इसका मकसद वैश्‍विक स्‍तर पर स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूकता फैलाना और सभी के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं मुहैया कराना था। इस वर्ष हम 72वां विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस (World Health Day) मनाएंगे। इस बार डब्लूएचओ ने उन नर्सों और मिडवाइव्स के योगदान को सम्मान देने की कोशिश की है, जो कोडिव-19 की जंग के खिलाफ दुनिया को स्वस्थ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। इसके लिए डब्लूएचओ ने #सपोर्टनर्सेजएंडमिडवाइव्स (#SupportNursesAndMidwives) थीम रखी है।

Covid-19 : न्यूयार्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में कोविड-19 से संक्रमित हुआ बाघ

नर्स और अन्य हेल्थ वर्कर्स कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की जान बचाने, उनका इलाज करने में अपनी सेहत को खतरे में डालकर रात-दिन लगे हुए हैं। दो-तिहाई से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की तुलना में, नर्सों का भी योगदान काफी महत्वपूर्ण है। डब्लूएचओ द्वारा वर्ष 2020 को नर्स और मिडवाइफ ( इंटरनेशल ईयर ऑफ द नर्स एंड मिडवाइव्स ) के वर्ष के रूप में नामित किया गया है। ऐसे में 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' दुनिया भर में नर्सिंग और मिडवाइव्स के काम को उजागर करने का एक खास अवसर है। ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये वर्कफोर्स हर देश के मेडिकल विभाग का एक मूल्यवान और महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है। आज कोरोनावायरस की लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए जिस तरह देश-दुनिया के डॉक्टर्स लगे हुए हैं, उसमें इन नर्सेज और मिडवाइव्स का भी कम योगदान नहीं है।

'विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस' कैसे मनाते हैं

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के मौके पर तमाम स्‍वास्‍थ्‍य संगठनों समेत सरकारी, गैर-सरकारी संस्‍थाएं और एनजीओ कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं। इस दिन विशेष हेल्‍थ कैंप लगाए जाते हैं। इसके साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए नुक्‍कड़ नाटकों का आयोजन भी होता है और साथ ही कला प्रदर्शनी भी लगाई जाती है। स्‍कूल-कॉलेजों में निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source