
Also Read
(World Hand Hygiene Day 2021 : 5 मई को हर वर्ष वर्ल्ड हैंड हाइजिन डे (World Hand Hygiene Day 2021) मनाया जाता है। जिसका मकसद है इंफेक्शन से लोगों को बचाना, इंफेक्शन को फैलने से रोकना और इस काम के लिए लोगों को अपने हाथों की साफ-सफाई (Hand Hygiene) का ख्याल रखने के लिए प्रेरित करता है। (ways to prevent infection) वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) के इस विश्वस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। इस कार्यक्रम के तहत आम लोगों के अलावा हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को भी स्टैंडर्ट हाइजिन प्रैक्टिसेस अपनाने के लिए कहा जाता है। साल 2020 में वर्ल्ड हैंड हाइजिन डे (World Hand Hygiene Day ) की थीम है-सेव लाइव्ज़, क्लिन योर हैंडस। (World Hand Hygiene Day 2021 in hindi)
बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज़ अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) और अमृता राव (Amrita Rao) भी अब लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आयी हैं। हेमा और अमृता लोगों को हाथ धोने (Hand Washing) की आदत को अपनाने और दोहराने की अपील कर रही हैं। ताकि, कोविड-19 महामारी जैसे इंफेक्शन से लोग खुद को सुरक्षित रख सकें।(Hand Hygiene benefits)
जैसा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) श्वसन मार्ग से भी फैल सकता है। अक्सर, लोग अपने हाथ से चेहरा, नाक और मुंह को स्पर्श करते रहते हैं। इससे, बैक्टेरिया और वायरस फैलने का ख़तरा बढ़ जाता है। इसीलिए, बार-बार हाथों को धोने (Hand Washing) की सलाह दी जा रही है। हाथों की सही साफ-सफाई (Hand Hygiene) से आप ना केवल कोरोना बल्कि सर्दी-ज़ुकाम, थ्रोट इंफेक्शन और अऩ्य एलर्जिक रिएक्शन्स और वायरल बीमारियों से भी बच सकेंगे।
यह फूड पॉयजनिंग (Food Poisoning) और डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive System) से जुड़ी बीमारी है। सीवियर डायरिया जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसकी एक वजह वायरल इंफेक्शन भी है। इसीलिए, लोगों को आसानी से अपनी चपेट में ले सकती है। पानी या भोजन के साथ पेट में पहुंचने वाले बैक्टेरिया आपको बीमार बना सकते हैं और डायरिया की समस्या हो सकती है। इसीलिए, हाथों को साफ-सुथरा रखना ज़रूरी है। (Hand Hygiene)
हेपेटाइटिस बी की बीमारी के मामले भी भारत में बहुत अधिक दिखायी पड़ते हैं। यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। लेकिन, हाथों की साफ-सफाई से हेपेटाइटिस बी का खतरा कम किया जा सकता है। क्योंकि, साफ हाथों से बैक्टेरिया को भोजन के माध्यम से शरीर में पहुंचने से रोका जा सकता है। जबकि, गंदे हाथों से यह बीमारी तेज़ी से फैल सकती है।
Weight Loss Tip: बिना एक्सरसाइज़ और डायट के भी हो सकता है वेट लॉस, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
ब्लड शुगर लेवल रखें नियंत्रित, नहीं होगा कोविड-19 इंफेक्शन, जानें हाई ब्लड शुगर के लक्षण और कुछ उपाय