... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 21, 2020 12:26 PM IST
World Down Syndrome Day 2020: क्या है डाउन सिंड्रोम? जानिए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
World Down Syndrome Day 2020: विश्वभर में डाउन सिंड्रोम 21 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य डाउन सिंड्रोम के प्रति सार्वजनिक रूप से जागरूकता फैलाने का है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की सिफारिश पर 2012 से हर साल इस (World Down Syndrome Day) दिवस को मनाया जाता है।
डाउन सिंड्रोम 1866 को पहली बार चिकित्सकीय पहचान मिली थी। इस सिंड्रोम की पहचान ब्रिटिश डॉक्टर, जॉन लैंगडन डाउन ने किया था। इन्हीं के नाम पर इस सिंड्रोम (World Down Syndrome Day) का नाम रखा गया है।
डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक रोग है। इसमें व्यक्ति के अंदर एक क्रोमोसोम की अधिककता होती है। अधिकांश गर्भ में पल रहे बच्चे के लोगों अंदर 46 क्रोमोसोम के गुणसूत्र होते हैं। लेकिन इस सिंड्रोम वाले लोगों के अंदर 47 गुणसूत्र क्रोमोसोम होते हैं। इस कारण वे अन्य लोगों से अलग दिखते हैं और उनका व्यवहार भी अन्य लोगों से अलग होता है।
डाउन सिंड्रोम (World Down Syndrome Day) वाले व्यक्ति को कई रोगों के होने का खतरा होता है। ऐसे लोगों को 50 प्रतिशत हृदय रोग होने की संभावना होती है। इसके साथ ही पाचन जैसी समस्याएं, किडनी के रोग होने की संभावना अधिक होती है।
Computer Vision Syndrome in Hindi : कंप्यूटर विजन सिंड्रोम क्या है, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज