Advertisement

World Disability Day 2021: यूनिसेफ के अनुसार, विश्व स्तर पर दिव्यांग बच्चों की संख्या लगभग 240 मिलियन, यूं करें इनका पालन-पोषण

World Disability Day 2021: यूनिसेफ की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्तर पर दिव्यांग बच्चों की संख्या लगभग 240 मिलियन है। यह रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करता है कि दिव्यांग बच्चों को अपने अधिकारों को साकार करने में कई जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Written By Anshumala
Published : December 2, 2021 9:01 PM IST

World Disability Day 2021: यूनिसेफ के अनुसार, विश्व स्तर पर दिव्यांग बच्चों की संख्या लगभग 240 मिलियन, यूं करें इनका पालन-पोषण

World Disability Day 2021: पूरी दुनिया में 3 दिसंबर को 'विश्व दिव्यांग दिवस 2021' (International Day of Disabled Persons 2021) के तौर पर मनाया जाता है। दिव्यांग व्यक्तियों के खिलाफ आज भी दुनिया में भेदभाव अपनाया जाता है। इनके प्रति दुनिया से सामाजिक कलंक हटाने और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए इस दिवास को सेलिब्रेट किया जाता है। दिव्यांग लोगों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस स्पेशल डे को मनाने की शुरुआत की गई। दिव्यांग लोगों के अधिकारों के बारे में, उनके मान-सम्मान, सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए इस दिन लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

यूनिसेफ की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्तर पर दिव्यांग बच्चों की संख्या लगभग 240 मिलियन है। यह रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करता है कि दिव्यांग बच्चों को अपने अधिकारों को साकार करने में कई जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के प्रति खास व्यवहार अपनाने की जरूरत होती है। खासकर, डिसेबल्ड बच्चों के प्रति हर किसी को प्यार से पेश आना चाहिए, वे कितने स्पेशल हैं, उन्हें महसूस कराने की जरूरत होती है। उनके पालन-पोषण में भी खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

Advertisement

दिव्यांग बच्चों के पालन-पोषण में बरते सावधानी (How to care disabled child in Hindi)

दिव्यांग लोगों के प्रति आज भी समाज में सोच, उनके प्रति व्यवहार में काफी बदलाव नहीं आया है। ये मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को लाचार, कमजोर ना समझें, इसके लिए आपको उनकी देखभाल में काफी सावधानी (Tips to care disabled child) बरतने की जरूरत होती है। यदि आपके घर में दिव्यांग बच्चा है, तो उसके प्रति अपनापन दिखाएं। पालन-पोषण में खास सावधानी बरतें।

  1. ऐसे बच्चों के साथ साए की तरह हमेशा साथ ना रहें। यदि आपका बच्चा दिव्यांग है, तो उसे लाचार, बेबस महसूस ना कराएं। उसे आत्मनिर्भर बनाना बतौर पेरेंट्स आपका काम है। वह खुद से अपने छोटे-मोटे काम कर सके, आप ऐसे उपाय अपनाएं, ताकि जब आप नहीं होंगे, तो वे अपना हर काम अकेले कर सके।
  2. जो बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होते हैं, उनकी तुलना किसी स्वस्थ या नॉर्मल बच्चे से ना करें। दयाभाव, सहानुभूति दिखाना बंद कर दें। अपना प्यार, सहयोग दें। नॉर्मल बच्चों की तरह वह अपना काम कर सके, इसके लिए प्रोत्साहित करें। याद रखें, ऐसे बच्चों में भी खास विशेषताएं, गुण छिपे होते हैं, जिसे पहचानना आपका काम है।
  3. अपने ही बच्चों के बीच भेदभाव या तुलना ना करें। इससे आपका डिसेबल्ड बच्चा, अपने ही नॉर्मल भाई बहनों से दूरी बना लेगा। यदि आपके हेल्दी बच्चे बात-बात पर अपने दिव्यांग भाई-बहन पर कमेंट करते हैं, तो उन्हें ऐसा करने से रोकें। उन्हें अकेले में समझाएं कि वह उनका ही अपना भाई-बहन है। आपस में मिलजुल कर रहने की सलाह दें।
  4. पेरेंट्स या परिवार के अन्य सदस्य कुछ ऐसा ना करें, जिससे दिव्यांग बच्चे में हीनभावना पनपने लगे। यदि वे नॉर्मल बच्चे को देखकर खुद में हीनभावना महसूस करने लगता है, तो आप उन्हें बताएं कि वे बेहद ही स्पेशल हैं। आप अपने डिसेबल्ड चाइल्ड के सपोर्टि सिस्टम बनें। जो बच्चे सुन नहीं सकते, चल-फिर नहीं सकते, वे सफल नहीं हो पाते, जीवन में कुछ कर नहीं पाते, ऐसा नहीं है। ऐसे लोग भी दुनिया में अपनी पहचान कायम करते हैं।

About the Author

... Read More