विश्व डायबिटीज़ दिवस: लौंग खाने से डायबिटीज़ कंट्रोल करने में हो सकती है मदद

आइए जानते हैं कि डायबिटीज़ के मरीजों के लिए लौंग अच्छी क्यों है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 13, 2018 3:58 PM IST

लौंग डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबेटिक गुण होते हैं और यह सूजन को कम करने में भी मदद करती है। साथ ही यह आपके श्वसन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, लौंग में नाइजीरिसिन नामक एक यौगिक होता है, जो इंसुलिन उत्पन्न करने में मदद करता है। साथ ही यह उन कोशिकाओं के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है जो इंसुलिन के स्राव को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। तो, बस अपने डॉक्टर से बात करे और पता करें आपको रोज़ाना कितनी मात्रा में लौंग का सेवन करना चाहिए।

आइए जानते हैं कि डायबिटीज़ के मरीजों के लिए लौंग अच्छी क्यों है-

  1. लौंग में एंटी-डायबेटिक गुण होते हैं। इसीलिए लौंग के तेल का सेवन करने पर, पोस्ट-प्रैन्डियल इंसुलिन और ग्लूकोज़ प्रतिक्रिया तंत्र को बढ़ाया जाता है।
  2. लौंग में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट पैनक्रियाज़ के कार्य को सही तरीके से करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,   जो इंसुलिन उत्पादन के लिए ज़िम्मेदार है।
  3. विभिन्न रिसर्च में साबित किया गया है कि, डायबिटीज़ के वो मरीज़ जो रोज़ाना लौंग का सेवन करते हैं, उन्हें अपना ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को मैनेज करने में मदद होती है। दरअसल लौंग में जो गुण होते हैं वे आपके ब्लड शुगर लेवन को कम करने में लगभग इंसुलिन की तरह ही काम करते हैं।
  4. पैनक्रियाज़ शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो इंसुलिन उत्पादन में मदद करता है। लौंग में पॉलीफेनॉल नामक तत्व पाए जाते हैं जो आपके पैनक्रियाज़ के हेल्दी तरीके से काम करने में मदद करते हैं। इस तरह मोटापे से होने वाले टाइप 2 डायबिटीज़ हो सकता है और लौंग मोटापे को कम करने में मदद करता है। इसलिए, लौंग को भोजन में शामिल करने से वजन बढ़ने और इंसुलिन रेज़िस्टेंस के लक्षणों को कम करने में मदद हो सकती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.