Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
डायबिटीज से पूरी तरह से छुटकारा मिलना मुमकिन नहीं होता है। लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करके इससे बचा भी जा सकता है और अच्छी लाइफ जी जा सकती है। डायबिटीज से जो लोगो परेशान हो जाते हैं उनको अपनी लाइफस्टाइल में नियमितता लाना बेहद जरूरी होता है। अगर नियमितता नहीं लाते हैं तो परेशानी और बढ़ती जाती है।
डेली रूटीनः जो लोगो डायबिटीज के मरीज हैं उनमें जो सबसे जरूरी काम होता है वह यह होता है कि उन्हें अपनी लाइफस्टाइल का डेली रूटीन तय कर लेना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को सुबह जल्दी उठना, रोजाना व्यायाम करना और एक्टिव लाइफ स्टाइल को अपनाना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से बढ़ जाता हैं कैंसर का खतरा, जा सकती है आंखों की रोशनी।
एक्सरसाइजः डायबिटीज के मरीजों को रोजाना कम से कम 45 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। डायबिटीज की अगर दवा चल रही है तो उसे कभी भी बंद न करें। ब्रेक करने से ब्लड शुगर लेवल में भी अनियमितता आने लगती है
नियमित जांचः जो लोगो डायबिटीज से बचना चाहते हैं और इतिहास में उनके माता-पिता को डायबिटीज है तो नियमित तौर पर ब्लज शुगर लेवल की जांच कराते रहें। लिपिड प्रोफाइल की जांच व किडनी फंक्शन टेस्ट भी डायबिटीज को मरीजों को नियमित अंतराल में कराते रहना चाहिए।
उम्र का रखें ख्यालः 40 साल के बाद हर किसी को डायबिटीज का टेस्ट करवा लेना चाहिए। अगर आपकी लाइफ स्टाइल बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है तो आपको 40 के बाद डायबिटीज का टेस्ट अवश्य कराना चाहिए।
नियमित अंतराल में भोजनः डायबिटीज के रोगियों में दूसरा सबसे बड़ा खतरा जो होता है वह ब्लड प्रेशर का होता है। ब्लड प्रेशर को नियमित करने के लिए अंतराल पर कुछ न कुछ खाने की आदत डालनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज की बीमारी एक नहीं पांच अलग-अलग तरह की परेशानी है।
ये भी पढ़ेंः टाइप 2 डायबिटीज से रहना है दूर तो डायट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड।
ये भी पढे़ेंः 5 विटामिन जो डायबिटीज को मैनेज करने में होते हैं मददगार।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।