वर्ल्ड चॉकलेट डे 2020: क्या आपने किया है चॉकलेट मेडिटेशन? जानिए फायदे और करने का तरीका

मेडिटेशन करने के कई तरीके होते हैं, जैसे वॉकिंग मेडिटेशन, म्यूजिक मेडिटेशन, सेक्सुअल मेडिटेशन, चॉकलेट मेडिशन आदि। ये सभी कहीं ना कहीं आपकी सेहत को किसी ना किसी रूप में बूस्ट करते हैं। आपको हेल्दी और मेंटली स्ट्रॉन्ग रखते हैं। आज 'वर्ल्ड चॉकलेट डे 2020' पर हम बात करेंगे चॉकलेट मेडिटेशन (Chocolate meditation) के फायदों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 7, 2020 4:04 PM IST

Chocolate Meditaion Benefits: आप अक्सर मानसिक शांति पाने के लिए किसी शांत जगह पर बैठकर मेडिटेशन करते होंगे, पर क्या कभी आपने चॉकेलट मेडिटेशन किया है? जी हां, मेडिटेशन करने के भी कई तरीके होते हैं, जैसे वॉकिंग मेडिटेशन, म्यूजिक मेडिटेशन, सेक्सुअल मेडिटेशन, चॉकलेट मेडिशन आदि। ये सभी कहीं ना कहीं आपकी सेहत को किसी ना किसी रूप से बूस्ट करते हैं। आपको हेल्दी और मेंटली स्ट्रॉन्ग रखते हैं। आज पूरी दुनिया 'वर्ल्ड चॉकलेट डे 2020' (World Chocolate Day 2020) सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में चॉकेलट के फायदों (Chocolate benefits) के साथ-साथ जानिए चॉकलेट मेडिटेशन (Chocolate meditation) के बारे में भी...

कोरोना काल में आज हर किसी की मानसिक शांति खो चुकी है। हर कोई तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। ऐसे में मन की शांति पाने के लिए आपको मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए। बेवजह तनाव लेने से आपका ही नुकसान होगा। यदि आपका स्ट्रेस और एंग्जायटी लेवल घर में रहकर बढ़ गया है, तो आप चॉकलेट मेडिटेशन जरूर करें।

चॉकलेट मेडिटेशन क्या है? (What is Chocolate meditation)

चॉकलेट मेडिटेशन का अभ्यास करने के दौरान आपको एक चॉकलेट पास में रखना होगा। डार्क चॉकलेट हो, तो अधिक लाभ होगा। इस मेडिटेशन को करने के दौरान आप चॉकलेट तो खाते ही हैं, इसकी खुशबू भी महसूस कर पाते हैं। चॉकलेट मेडिटेशन करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। इससे शरीर और दिमाग को शांति महसूस (mindfulness meditation) होती है। मानसिक तनाव कम होता है। बढ़ती चिंता और अवसाद से बाहर आते हैं। मन में सकारात्मक सोच का संचार होता है।

तनाव में करें चॉकलेट मेडिटेशन

यदि आप तनाव में रहते हैं, तो आप चॉकलेट मेडिटेशन का अभ्यास एक बार जरूर करके देखें। इस मेडिटेशन को करने से ना सिर्फ तनाव दूर होता है, बल्कि शरीर को भी आराम पहुंचता है। इसे नॉर्मल मेडिटेशन से बिल्कुल अलग तरीके से किया जाता है। चॉकलेट मेडिटेशन करने से शरीर को कई लाभ (Chocolate meditaion benefits) होते हैं। जानें, चॉकलेट मेडिटेशन करने का सही तरीका और इसके फायदे...

क्या चलते हुए किया है आपने मेडिटेशन? जानें क्या है वॉकिंग मेडिटेशन, इसे करने का तरीका और फायदे

चॉकलेट मेडिटेशन करने का तरीका (How to do Chocolate meditation) 

1 चॉकलेट मेडिटेशन करने के लिए एक डार्क चॉकलेट का टुकड़ा लें। किसी शांत जगह पर बैठ जाएं। गहरी सांस लें। चॉकलेट को कुछ सेकेंड देखें, उसके फ्लेवर को महसूस करें। नाक के पास ले जाकर खुशबू महसूस करें। उसके अरोमा को इन्ज्वॉय करें। शरीर की मांसपेशियों को शांत करें। मन और दिमाग को रिलैक्स करें। आंखों को बंद कर लें। शोध में कहा गया है कि चॉकलेट में लगभग 300 फ्लेवर होते हैं।

2 अब एक टुकड़ा खाएं। गहरी सांस लेते रहें। चॉकलेट (Chocolate) खाने से मुंह में स्पेशल सेंसेशन होता है। जब मुंह से गर्दन की तरफ जाता है, तो इस प्रक्रिया पर फोकस करें। उसके पूरे फ्लेवर, अरोमा, सेंसेशन पर आपको फोकस करना है। धीरे-धीरे पूरा चॉकलेट खा लें। कुछ सेकेंड रुकते हुए गहरी सांस लें। अब सामान्य स्थिति में आ जाएं। दोबारा, इस प्रक्रिया को दोहराएं।

3 चॉकलेट में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो फील गुड हार्मोन को बढ़ाते हैं। मूड फ्रेश करते हैं। जब आप चॉकलेट मेडिटेशन (Chocolate meditaion benefits in hindi) करते हैं, तो तनाव कम होता और मानसिक शांति व खुशी का अहसास होता है।

वर्ल्ड चॉकलेट डे 2020: जानिए, चॉकलेट किस तरह से बूस्ट करती है सेक्सुअल हेल्थ

संगीत के साथ करें मेडिटेशन, सेहत को होंगे ये 4 लाभ