World Cerebral Palsy Day 2021: सेरेब्रल पाल्सी बच्चों के संपूर्ण विकास को कर सकता है प्रभावित, जानें इसके प्रकार, कारण, लक्षण
World Cerebral Palsy Day 2021: सेरेब्रल पाल्सी बच्चों के संपूर्ण विकास को कर सकता है प्रभावित। क्या है सेरेब्रल पाल्सी डिसऑर्डर और किस तरह से बच्चों में होती है ये समस्या विकसित, क्या हैं इसके लक्षण जानें यहां....
दुनिया भर में 6 अक्टूबर को 'विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस 2021' (World cerebral palsy day 2021) सेलिब्रेट किया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में सेरेब्रल पाल्सी डिसऑर्डर से 17 मिलियन से भी अधिक लोग प्रभावित हैं। सेरेब्रल पाल्सी (cerebral palsy) को मस्तिष्क पक्षाघात कहते हैं। यह बीमारी बच्चों में जन्म के बाद पहले महीने में अधिक होता है। इसके अलावा यह डिसऑर्डर गर्भ में या जन्म के बाद मस्तिष्क में चोट लगने के कारण भी हो सकता है। इसे एक जन्मजात डिसऑर्डर कहा गया है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल और सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि शिशु शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। यदि एक प्रेग्नेंट लेडी गर्भावस्था के दौरान तनाव, चिंता, दर्द, शारीरिक तकलीफ से गुजरती है, तो शिशु के मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से बच्चे को सेरेब्रल पाल्सी की समस्या (cerebral palsy in kids) हो सकती है।
कैसे सेरेब्रल पाल्सी बच्चे के विकास को करता है प्रभावित?
सेरेब्रल पाल्सी मस्तिष्क क्षति की गंभीरता, स्थान और किस हद तक मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा है, उसके आधार पर एक बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है। आमतौर पर, सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित होने वाली डेवलप्मेंटल कैटेगरी में ग्रॉस मोटर मूवमेंट और फाइन मोटर कोऑर्डिनेशन शामिल हैं। जन्म के दौरान लगने वाली चोटें जो सेरेब्रल पाल्सी का कारण बनती हैं, वे शिशु के संवेदी कौशल (Sensory skills), भाषा (language skills) और सामाजिक/भावनात्मक विकास (social/emotional development), देखने-सुनने आदि से संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न कर सकती हैं।
सेरेब्रल पाल्सी के प्रकार? (Types of Cerebral Palsy in Hindi)
सेरेब्रल पाल्सी मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं। स्पास्टिक सेरेब्रल पाल्सी, अटैक्सिक सेरेब्रल पाल्सी, मिक्स्ड सेरेब्रल पाल्सी और डिस्किनेटिक सेरेब्रल पाल्सी। इन सभी के होने पर अलग-अलग लक्षण नजर आते हैं।
सेरेब्रल पाल्सी के कारण क्या होते हैं? (Causes of Cerebral Palsy in Hindi)
प्रेग्नेंसी के दौरान चोट लगना
गर्भवती महिला में हार्मोनल बदलाव होना
किसी तरह का इंफेक्शन होना
ब्लड संबंधित कोई बीमारी होना
बांझपन का ट्रीटमेंट करवाना
शिशु का जन्म के समय वजन कम होना
बच्चे को मस्तिष्क में चोट लगना
समय से पूर्व शिशु का जन्म होना
शिशु के जन्म के दौरान जटिलताएं या समस्या आना।
शिशु में नजर आने वाले सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण (Cerebral palsy symptoms in Hindi)
सेरेब्रल पाल्सी होने पर शिशु का विकास देर से होता है।
बोलना जल्दी नहीं सीख पाते हैं।
आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
सुनने में समस्या।
बच्चा जल्दी नीचे नहीं बैठ पाता।
खड़े होने में प्रॉब्लम हो सकती है।