Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत में कैंसर के बढ़ते मामलों की बड़ी वजहें हैं- बहुत ज़्यादा स्मोकिंग या धूम्रपान, शराब, शारीरिक गतिविधियों और कसरत की कमी, मोटापा और खाने-पीने की ख़राब आदतें। ये सारी आदतें एक अनहेल्दी लाइफस्टाइल बनाती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन या वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, अगले 2 दशकों में दुनियाभर में कैंसर के मामलों में लगभग 70% बढ़ोतरी होने की संभावना है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, साल 2020 तक भारत में 17.3 लाख नए कैंसर के मामले और कैंसर की वजह से 8.8 लाख लोगों की मृत्यु होने की संभावना है। और लंग कैंसर (lung cancer) या फेफड़े का कैंसर भारतीयों में काफी आम प्रकार का कैंसर है। क्या आप जानते हैं कि भारत में, लंग कैंसर पुरुषों में दूसरी और महिलाओं में छठवीं सबसे बड़ी बीमारी है? डॉ. विकास मौर्या (सीनियर कंसल्टेंट और हेड (पल्मोनोलॉजी और स्लीप डिसॉर्डर्स, फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग) बता रहे हैं लंग कैंसर के बारे में बता रहे हैं कुछ दिलचस्प लेकिन चौंकानेवाली बातें।
#1. जब बात लंग कैंसर होने की होती है तो धूम्रपान या स्मोकिंग के ज़रिए शरीर के सम्पर्क में आनेवाला तम्बाकू ही सबसे महत्वपूर्ण और खतरनाक वजह (80-90%) है।
#2. 2012 में भारत में लंग कैंसर की वजह से होनेवाली मृत्यु दर 63,759 थी, जिससे यह ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के बाद भारत में कैंसर से संबंधित मृत्यु का तीसरा सबसे आम कारण बन गया।
#3. आंकड़े दिखाते हैं कि लंग कैंसर के 15% रोगियों में तंबाकू का उपयोग वजह नहीं देखी गयी। यह सेकंड हैंड स्मोकिंग, एस्बेस्टोस एक्सपोजर (asbestos exposure), वायु प्रदूषण (बाहरी और घर के अंदर), रेडोन गैस, डीज़ल का धुआं या आनुवांशिक गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है।
#4. भारत में लंग कैंसर के 80% रोगियों में बीमारी का पता काफी देर से चलता है जिसकी वजह से सर्जिकल तरीकों की मदद लेना मुश्किल हो जाता है।
#5. फेफड़ों के कैंसर वाले 40% रोगियों की उम्र 50 वर्ष से कम है और 11% की उम्र 40 वर्ष से कम है। युवा रोगियों में, लंग कैंसर आमतौर पर टीबी या ट्यूबरक्लोसिस (tuberculosis) मान लिया जाता है।
Read this in English.
अनुवादक:Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत:Shutterstock