विश्‍व कैंसर दिवस : इन छोटे प्रयासों से भी लड़ी जा सकती है कैंसर से जंग

कई कैंसर के मामलों का निदान बहुत देर से किया जाता है जब वे सफलतापूर्वक इलाज के लिए कठिन होते हैं। जल्दी पता लगने से जान बच सकती है, आप चाहें तो इन छोटी और जरूरी बातों को करें फॉलो करके कैंसर को मात दे सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 4, 2019 11:56 AM IST

आज वर्ल्‍ड कैंसर डे है। यानी कैंसर के खिलाफ एकजुट होने का दिन। आप भी किसी न किसी ऐसे व्‍यक्ति को जानते होंगे, जो या तो कैंसर का मुकाबला कर रहा है या जिसने कैंसर से जंग जीत ली है। जबकि कुछ लोगों का जीवन कैंसर से हार भी गया है। इन दिनों जैसे आम हो गई है यह खतरनाक बीमारी। पर क्‍या आप जानते हैं कि क्‍या है इन दिनों इस बीमारी के इस तरह बढ़ जाने का कारण।

यह भी पढ़ें - विश्‍व कैंसर दिवस : जीतनी है कैंसर से जंग, तो डायट में शामिल करें ये आहार

आई विल 

चिकित्सकों का कहना है कि कैंसर भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारी बन गया है, जिसके पीछे गलत जीवनशैली एक बड़ा कारण है हालांकि शुरुआती डायग्नोसिस और प्रबंधन से कैंसर से बचाव और उबरना संभव है। 4 फरवरी यानी विश्व कैंसर दिवस पर इस साल की थीम ‘आई एम एंड आई विल’ रखी गई है, जिसका मतलब मरीज प्रबल इच्छाशक्ति से इस जानलेवा रोग को मात दे सकता है।

यह भी पढ़ें – वर्ल्‍ड कैंसर डे : कैंसर के बारे में ये जरूरी बात जो आपको जाननी चाहिए

डराते हैं आंकड़ें

ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में 42 फीसदी पुरुषों और 38 फीसदी औरतों को कैंसर होने की आशंका है। ब्रिटेन में तो यह आंकड़ा और भी ख़राब है। यहां 54 फीसदी पुरुषों और 48 फीसदी महिलाओं को कैंसर होने का डर है। 2015 में ब्रिटेन में पच्चीस लाख़ लोग इस बीमारी के शिकार थे। इसमें हर साल तीन फीसदी यानी चार लाख़ नए केस जुड़ जाते हैं। भारत में भी स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है।

फॉलो करें ये टिप्‍स

यूनाइटेड नेशन्‍स से कैंसर से मुकाबला करने के लिए बहुत छोटी-छोटी पर जरूरी बातों की ओर इशारा किया हे। आप चाहें तो इन्‍हें फॉलो कर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी मात दे सकते हैं। इनमें जहां बेहतर खानपान शामिल हैं वहीं खुद को चुस्‍त-दुरुस्‍त रखना भी जरूरी बताया गया है।

Cancer-Awareness

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source