World Breastfeeding Week 2023: सिर्फ शिशु को नहीं बल्कि मां को भी मिलते हैं स्तनपान से कई फायदे

Breastfeeding benefits for mother: ब्रेस्टफीडिंग नवजात शिशुओं के लिए बहुत जरूरी होती है और इससे बच्चों की सेहत को बहुत फायदे होते हैं। इसके साथ-साथ ब्रेस्टफीडिंग से मां को भी कई फायदे हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 2, 2023 4:24 PM IST

Benefits of breastfeeding: नवजात शिशुओं के लिए न्यूट्रिशन के लिए सिर्फ स्तनपान ही होता है, जो उन्हें शरीर को विकसित होने में मदद करता है। कुछ महिलाएं जल्द से जल्द ब्रेस्टफीडिंग बंद करने की कोशिश करने लग जाती हैं। लेकिन डॉक्टर को मानना है कि कम से कम 2 साल तक बच्चे को ब्रेस्टफीड करना चाहिए। हालांकि, बच्चे को 6 महीने के बाद धीरे-धीरे अन्य लिक्विड भी देना शुरू कर देना चाहिए। वहीं डॉक्टर से सलाह लेने के बाद आप धीरे-धीरे सोलिड फूड भी शुरू कर सकते हैं लेकिन फिर भी ब्रेस्टफीडिंग को भी बंद नहीं रखना चाहिए। क्योंकि बच्चे को स्तनपान से मिलने वाले दूध से बेहद हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि ब्रेस्टफीडिंग से सिर्फ बच्चे को ही फायदा होता है, जबकि मां के लिए भी इससे कई फायदे होते हैं। विश्व स्तनपान सप्ताह के मौके पर ब्रेस्टफीडिंग करा रही उन मांओं को बताने वाले हैं, कि इससे कितने फायदे होते हैं।

शरीर का वजन मैनेज रहता है

डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं के शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है, जिसके पीछे कई बार हार्मोन में होने वाला बदलाव हो सकता है। वहीं डिलीवरी के बाद डाइट भी बढ़ानी पड़ती है, जिस कारण से शरीर का वजन तेजी बढ़ने लगता है। लेकिन स्तनपान की मदद से बढ़ते हुए वजन को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

न्यूट्रिशन की कमी नहीं हो पाती है

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं को पसंद हो या न हो फिर भी खास डाइट लेनी पड़ती है। ऐसा करने से उनके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते रहते हैं। इसलिए जो महिलाएं स्तनपान करा रही हैं, उनके शरीर में आमतौर पर पोषक तत्वों की कमी नहीं हो पाती है।

क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम रहता है

कई अध्ययनों में भी यह पाया गया है कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं में कई क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, जिसमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अर्थराइटिस और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारियां भी शामिल हैं। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शरीर में रिलीज होने वाले कुछ खास हार्मोन इन बीमारियों से बचाते हैं।

भावनात्मक रिश्ता बढ़ता है

इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग से जो सबसे ज्यादा बड़ा फायदा होता है, वह मां और बच्चे के बीच के रिश्ता मजबूत होना। जब बच्चा पैदा होता है, जो मां और बच्चे को एक दूसरे से ऐसी अटैचमेंट महसूस नहीं हो पाती है और ब्रेस्टफीडिंग कराने से धीरे-धीरे इनके बीच का रिश्ता मजबूत होने लगता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source