World Brain Tumor Day 2020: आपकी ये छोटी-छोटी ग़लतियां बन सकती हैं ब्रेन ट्यूमर की वजह, जानें कैसे

ट्यूमर को लोग हमेशा ब्रेन  कैंसर से जोड़कर देखते हैं। लेकिन, हर बार ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन कैंसर की वजह नहीं बनता। पर ब्रेन ट्यूमर भी एक खतरनाक स्थिति है और यह ब्रेन कैंसर का कारण भी बन सकती है।  इससे, केवल मस्तिष्क पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। टूंकि हमारा ब्रेन ही हमारे पूरे शरीर को कंट्रोल करता है। इसीलिए, यह ज़रूरी हो जाता है कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों पर ध्यान देते हुए हम समझ पर इसका इलाज करा सकें। (World Brain Tumor Day 2020 in hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 8, 2020 12:18 PM IST

World Brain Tumor Day 2020: 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumor Day 2020) मनाया जाता है। ब्रेन ट्यूमर में ब्रेन सेल्स का विकास तेज़ी से और अलग तरीके से होने लगता है। जो, बाद में ट्यूमर या गांठ का रूप ले लेता है। ट्यूमर को लोग हमेशा ब्रेन  कैंसर (Brain Cancer) से जोड़कर देखते हैं। लेकिन, हर बार ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन कैंसर की वजह नहीं बनता। पर ब्रेन ट्यूमर भी एक खतरनाक स्थिति है और यह ब्रेन कैंसर का कारण भी बन सकती है।  इससे, केवल मस्तिष्क पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है।चूंकि हमारा ब्रेन ही हमारे पूरे शरीर को कंट्रोल करता है। इसीलिए, यह ज़रूरी हो जाता है कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों पर ध्यान देते हुए हम समझ पर इसका इलाज करा सकें। (World Brain Tumor Day 2020 in hindi)

क्यों होता है ब्रेन ट्यूमर? (What Causes Brain Tumor) :

जब, हमारे में ब्रेन या दिमाग में सेल्स का असामान्य रूप से विकास होने लगता है।  ये सेल्स धीरे-धीरे गांठ में तब्दील हो जाती हैं और इसे ही ब्रेन ट्यूमर (How Brain tumor happens)  कहते हैं। दिमाग के इस हिस्से में सेल्स का एक गुच्छा-सा बन जाता है। यह ट्यूमर कई बार कैंसर में बदल जाता है। इसलिए,  ब्रेन में गांठ या ट्यूमर बनना एक खतरनाक स्थिति है। इसके सही कारण क्या हैं, यह तो नहीं कहा जा सकता। लेकिन, लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों को भी इसे बढ़ावा देने वाला माना जाता है। जैसे,  फोन को शरीर के पास रखकर सोना और अनहेल्दी डायट। (World Brain Tumor Day 2020)

आपकी ये आदतें हो सकती हैं ब्रेन ट्यूमर की वजह (Brain Tumor Reasons):

अनहेल्दी डायट

प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड खाने की आदतों को ब्रेन ट्यूमर को बढ़ावा देना वाला बताया जाता है। क्योंकि, इन चीज़ों के सेवन से शरीर को कोई पोषण प्राप्त नहीं होता। इसी तरह खाने में मौजूद केमिकल्स और अन्य तरह की मिलावट ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंचाती है।

कम सोना

नर्वस सिस्टम के ठीक से काम करने के लिए भरपूर नींद की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन,  बहुत से लोग देर रात तक जागते हैं और दिन में भी अच्छी तरह नहीं सोते। ऐसे में ब्रेन और नर्वस सिस्टम (Nervous System) को काम करने में कठिनाई होती है।

पोषक तत्वों की कमी

कई लोग अपनी पसंद और नापसंद के आधार पर हेल्दी फूड नहीं खाते। इससे, शरीर में विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जो कि किसी भी बीमारी के लिए अनुकूल स्थिति बना सकता है। इसीलिए,  अपनी डायट में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से रिच फूड शामिल करें। खासकर, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन-ई वाले खाद्य पदार्थ ब्रेन सेल्स के लिए ज़रूरी होते हैं। इसीलिए, उनका भी सेवन रोज़ाना करें।

कम पानी पीना

इन सब चीज़ों के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, हाइड्रेटेड रहें। खुली हवा में घूमने जाएं और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं। इस तरह ब्रेन ट्यूमर के ख़तरे को थोड़ा कम किया जा सकता है।

हाइपर एसिडिटी है खतरनाक, इन घरेलू तरीकों से पाएं इस समस्या से छुटकारा

Headache Home Remedies: लॉकडाउन में होने लगा है सिर दर्द तो, आराम पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे

Tomato and Psoriasis: क्या टमाटर खाने से सोरायसिस बढ़ जाता है? जानें इस समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए

Covid-19 in India: सितंबर तक खत्म हो जाएगा भारत से कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का दावा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source